6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रेमी से शादी करने के लिए टंकी पर चढ़ी दो बच्चों की मां, बड़ी मुश्किल से नीचे उतारा

शोले फिल्म में बसंती से शादी के लिए वीरू टंकी पर चढ़ता है, लेकिन मंडावा में एक महिला अपने प्रेमी से शादी के लिए शुक्रवार को टंकी पर चढ़ गई।
less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

kamlesh sharma

Feb 01, 2019

water tank

मंडावा। शोले फिल्म में बसंती से शादी के लिए वीरू टंकी पर चढ़ता है, लेकिन मंडावा में एक महिला अपने प्रेमी से शादी के लिए शुक्रवार को टंकी पर चढ़ गई। करीब एक घंटे बाद बड़ी मुश्किल से उसे नीचे उतारा गया।

जानकारी के अनुसार कस्बे के वार्ड चार स्थित पानी की टंकी पर दोपहर करीब बारह बजे एक महिला चढ़ गई। उसने टंकी से हल्ला करना शुरू कर दिया। साथ ही कहा कि वह टंकी से जब ही नीचे उतरेगी, जब उसकी शादी उसके प्रेमी से करवाई जाएगी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की सहायता से समझाकर करीब एक बजे टंकी से नीचे उतरवाया।

मंडावा निवासी इस युवती की शादी चूरू में की गई है। इसके दो बच्चे हैं। बडा़ बच्चा दो साल का तथा दूसरा उससे छोटा है। वह दो साल से ससुराल चूरू नहीं जा रही। यहां पीहर मंडावा में अपने बच्चों के साथ रह रही है। टंकी पर चढ़कर उसने कहा कि वह कस्बे में ही एक युवक के साथ शादी करना चाहती है। पुलिस ने युवती को थाने लाकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह ससुराल चूरू नहीं जाना चाहती।

इधर ग्रामीणों ने बताया कि 25 वर्षीय इस महिला का मानसिक संतुलन ठीक नही है। जिसके चलते उसने टंकी पर चढऩे जैसा कदम नासमझाी के कारण उठाया है। थानाधिकारी राकेश कुमार मीणा ने बताया कि महिला को 151 में गिरफ्तार कर झुंझुनूं में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से उसे जमानत पर पिता को सुपुर्द कर दिया।