
Worker's death due to falling from the ceiling in ramgarh shekhawati
सीकर। रामगढ़ शेखावाटी में मरम्मत का काम कर रहे एक मजदूर की छज्जा गिरने से मौत हो गई। हादसा फतेहपुरिया गेट के पास निर्मल कलावटिया के मकान में मजदूद राशिद अली मरम्मत का काम कर रहा था। इसी दौरान जिस छज्जे पर वह खड़ा था, वह टूटने से राशिद नीचे आ गिरा। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
Updated on:
02 Nov 2018 12:50 pm
Published on:
02 Nov 2018 12:50 pm
