5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Extra Marital Affair: तीन बच्चों को बिलखता छोड़ मां ने प्रेमी के साथ किया सुसाइड, प्रेमी भी था शादीशुदा

Extra Marital Affair: शादी के बाद शुरू हुई लव स्टोरी का दर्दनाक अंत, शादीशुदा प्रेमी जोड़े फांसी लगाकर की खुदकुशी...।

2 min read
Google source verification
Extra Marital Affair

Extra Marital Affair: मध्यप्रदेश के सिंगरौली में शादी के बाद शुरू हुई लव स्टोरी का दर्दनाक अंत हुआ। शादी के बाद एक दूसरे से प्यार करने वाले प्रेमी जोड़े ने शनिवार को फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रेमी जोड़ा भले ही अब दुनिया को अलविदा कह गया है लेकिन उनके इस कदर से दो परिवार पूरी तरह से तबाह हो गए। प्रेमी के साथ खुदकुशी करने से महिला के तीन बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।

शादी के बाद शुरू हुई लव स्टोरी

मामला सिंगरौली जिले के माड़ा थाना इलाके बहेरी गांव का है जहां रहने वाले अजय सिंह और करिश्मा पनिका ने एक साथ फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार को जब ग्रामीणों ने दोनों के शव गांव के पास एक पेड़ पर फांसी पर लटके देखे तो गांव में हड़कंप मच गया। घटना का पता चलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। पता चला है कि अजय और करिश्मा दोनों ही शादीशुदा थे। करिश्मा के तीन बच्चे हैं और पति गुजरात में किसी कंपनी में काम करता है तो वहीं अजय की भी 6 महीने पहले ही शादी हुई थी। लेकिन दोनों के शादीशुदा होने के बावजूद उनके बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।


यह भी पढ़ें- पांच दिन पहले 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं' पर बनाई रील, अब बोरे में मिली लाश

बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

करिश्मा और अजय के इस कदम से दो परिवार पूरी तरह से तबाह हो गए हैं। अजय की पत्नी शादी के 6 महीने बाद ही विधवा हो गई है तो वहीं दूसरी तरफ करिश्मा के तीनों बच्चों के सिर से अब मां का साया हमेशा के लिए उठ चुका है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। अजय और करिश्मा के प्रेम प्रसंग की चर्चाएं गांव में थी लेकिन दोनों ने आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम क्यों उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है।


यह भी पढ़ें- शरीर के खास अंग पर 3 युवकों के नाम लिख महिला ने मौत को लगाया गले, हर कोई हैरान