
sirohi
सिरोही.राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर की ओर से बारहवीं कला वर्ग का परीक्षा परिणाम शुक्रवार देर शाम जारी हुआ। इस बार सिरोही जिले ने कीर्तिमान रचा है। 92.53 प्रतिशत के साथ जिला प्रदेश में प्रथम पायदान पर रहा है।
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माणकचंद रायका ने बताया कि इस साल 4303 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें 4244 ने परीक्षा दी थी। इनमें 1578 प्रथम श्रेणी, 2070 द्वितीय श्रेणी, 279 तृतीय श्रेणी से उत्र्तीण हुए। गत वर्ष 12वीं कला वर्ग का परिणाम 88.61 प्रतिशत रहा था। इस बार 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
- राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अनादरा का विद्यार्थी 96.80 प्रतिशत के साथ जिले में रहा प्रथम
सिरोही. ऑटो रिक्शा चालक के बेटे ने 12वीं कला वर्ग में 96.80 फीसदी अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। अनादरा गांव निवासी गोपाराम के पुत्र नरेश कुमार मेघवाल ने गांव के ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययन करते हुए परीक्षा में बेहरीन अंक प्राप्त किए। नरेश ने बताया कि आरएएस बनकर गरीब लोगों की सेवा करना चाहता हूं। 10वीं बोर्डमें 74 प्रतिशत बनने के कारण ग्यारहवीं में आते ही लक्ष्य बना लिया था कि 12वीं में अच्छ अंक प्राप्त करने हैं। इसके लिए नरेश प्रतिदिन 15 घंटे पढ़ाई करता था। वहीं सुबह 3 बजे उठकर पढ़ाईकरने बैठ जाता था। नरेश ने सफलता का श्रेय माता-पिता व शिक्षकों को दिया है।
चतुर्थ श्रेणी कर्मी की बेटी पूर्णिमा के 90.20 प्रतिशत अंक
आबूरोड. किंवरली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी जसवंतसिंह चौहान की बेटी पूर्णिमा कंवर ने बारहवीं कला में 90.20 प्रतिशत अंक हासिल कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तहसील क्षेत्र से अब तक यह पहली बालिका है जिसने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। बालिका के पिता ने बताया कि बेटी के मान बढ़ाने से गांव व परिचितों में खुशी का माहौल है। पूर्णिमा रोजाना तीन घंटे पढ़ाई करती है।
नाम - दिनेशकुमार
पिता - गोकुलराम
स्कूल - राउमा विद्यालय, सिलदर
प्रतिशत 92.02
नाम - अंकित जोशी
पिता - जगदीशकुमार
स्कूल - राउमा विद्यालय, रेवदर
प्रतिशत 91.60
नाम - पूर्णिमाकंवर चौहान
पिता - जसवंतसिंह
स्कूल - राउमावि,किंवरली
प्रतिशत 90.20
12वीं कला वर्ग बोर्ड परीक्षा में परिणाम में सिरोही जिला राज्य में अव्वल रहा है। इसका श्रेय जिले के समस्त विद्यार्थियों, अभिभावकों, संस्था प्रधानों एवं शिक्षकों को जाता है। उन्होंने कठिन मेहनत कर सिरोही जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान तक पहुंचाया है।
- माणकचंद रायका, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) सिरोही
Published on:
02 Jun 2018 09:51 am
