
खेत में काम करने गए एक व्यक्ति पर मादा भालू ने किया आक्रमण, लोगों ने छुडाकर गंभीर हालत में अस्पताल में कराया भर्ती
माउंट आबू. पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में भालू ने एक व्यक्ति पर अचानक आक्रमण कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों के सहयोग से घायल को ग्लोबल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
सोहन सिंह पुत्र शंकर सिंह राजपूत निवासी जावाई गांव माउंट आबू ने बताया कि उसके पिता शंकर सिंह पुत्र केसर सिंह बोराना सुबह घर से खेत पर काम करने के लिए गए थे। जहां अचानक एक मादा भालू दो बच्चों के साथ आई और आक्रमण कर दिया। जिससे घबरा कर शंकर सिंह ने शोर मचाया। जिस पर गांव के अन्य लोग प्रताप सिंह, बाबू सिंह, लक्ष्मण सिंह, सोहन सिंह आदि दर्जन भर लोग घटना स्थल की ओर दौडे और शोर मचाया तथा पत्थर फेंके। लंबी मशक्कत के बाद शंकर सिंह को भालु के चंगुल से छुड़ाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। भालू ने दातों से शंकर सिंह के सिर की चमड़ी, मांस व खोपड़ी बुरी तरह से उधेड़ दी। जिससे वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। उसके बाबजूद भी भालू ने हमला करना बंद नहीं किया। उनके दायें हाथ को कई जगह से पंजों के नाखुनों व दातों से चबा डाला। भालू के आक्रमण से छुड़ाकर बेहोशी की हालत में गंभीर रूप से घायल शंकर सिंह को ग्लोबल अस्पताल पहुंचाया गया। समाजसेवी बाबू सिंह परमार सहित अन्य ने मौके पर पहुंच कर वनविभाग को सूचना दी। जिस पर क्षेत्रीय वन अधिकरी गजेंद्र सिंह अदि भी ग्लोबल अस्पताल पहुंचे और भालू के हमले में घायल शंकर सिंह की कुशलक्षेम पूछी। डॉ. जयंत भौमिक, डॉ. नवज्योति, डॉ. ज्योति की टीम ने घायल का प्राथमिक उपचार किया। शाम को सिटी स्कैन के लिए आबूरोड ट्रोमा सेंटर लेकर गए। समाचार लिखे जाने तक घायल का उपचार जारी रहा।
Published on:
10 Oct 2022, 2:25 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.