5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सड़क हादसे में आबूरोड नगरपालिका पार्षद की हुई मौत

आबूरोड-सरूपगंज हाइवे पर बुधवार दोपहर को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर जा रहे आबूरोड नगर पालिका पार्षद की मृत्यु हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
accident

आबूरोड। आबूरोड-सरूपगंज हाइवे पर बुधवार दोपहर को एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर जा रहे आबूरोड नगर पालिका पार्षद की मृत्यु हो गई। वाहन की टक्कर के बाद बाइक सवार युवक उछलकर पुल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के अनुसार घोसी मोहल्ला निवासी असलम खान पुत्र चांद खान बाइक पर आबूरोड की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पुलिया के पास एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

जिससे असलम खान बाइक से पुल से नीचे गिर गया। गम्भीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके से चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर परिजनों को सूचित कर शव को मोर्चरी में रखवाया।