
सिरोही. मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार कर मोबाइल किया बरामद
सिरोही. कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को कार्रवाई कर मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी लक्ष्मण कुमार ने बरलूट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके राज ट्रेवल्स बस से अहमदाबाद से जावाल जाते समय महेन्द्र नाम के व्यक्ति ने उसका मोबाइल चोरी कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। कोतवाली थाना प्रभारी सीताराम के नेतृत्व में गठित टीम ने सिरोही शहर में मोबाइल चोरी की वारदात का खुलासा कर आरोपी महेन्द्र कुमार को गिरफ्तार कर चोरी का मोबाइल बरामद किया। पुलिस टीम में सहायक उप निरीक्षक शैतानसिंह, कांस्टेबल दौलतसिंह, जितेन्द्रसिंह शामिल थे।
अध्यापक के साथ मारपीट कर मोबाइल लूट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
आबूरोड. सदर पुलिस ने एक पखवाड़ा पूर्व किवरली मार्ग पर एक अध्यापक को रूकवाकर मारपीट कर मोबाइल व ऑफिस की चाबी लूट के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पूर्व में प्रकरण में 8 में से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। प्रकरण में लूटा गया मोबाइल बरामद कर वारदात में प्रयुक्त 4 बाइक जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार गत 15 जून को रात्रि करीब 8 बजे किवरली हाइवे रोड से किवरली गांव जाते समय एक अध्यापक राणा पूंजा छात्रावास में कार्यरत किवरली निवासी भंवरलाल पुत्र थानाराम पुरोहित के साथ 8 जनों ने रास्ता रोककर छुरी दिखाकर मारपीट की और मोबाइल व ऑफिस की चाबी लूट ली थी। मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी खड़ात के माता देवी निवासी विरमा पुत्र फता गरासिया को गिरफ्तार किया है।
Published on:
01 Jul 2023 04:28 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
