27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विभाग स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

- जालोर, रामसीन, भीनमाल, आहोर, आबूरोड, सिरोही, शिवगंज,आबूपर्वत, पिण्डवाड़ा की टीमों ने लिया भाग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat Kumar Prajapat

•

Updated: 26 Sep 2022, 5:56 PM IST

विभाग स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में खिलाडिय़ों ने दिखाया दमखम

सिरोही. विभाग स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में मौजूद अतिथि व खिलाड़ी।

सिरोही.आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक सिरोही में आयोजित दो दिन की विभाग स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता में जालोर, रामसीन, भीनमाल, आहोर, आबूरोड, सिरोही, शिवगंज,आबूपर्वत, पिण्डवाड़ा की टीमों ने भाग लिया। विद्या मंदिर के प्रवक्ता कैलाश कुमार ने बताया कि जालोर विभाग के 210 भैया-बहिनों ने भाग लिया। जिसमें बाल वर्ग, किशोर वर्ग व तरुण वर्ग की विभिन्न एथेलेटिक्स प्रतियोगिताएं हुई। जालोर विभाग प्रमुख अजय गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्या मंदिर के 105 भैया व बहिनों का चयन प्रान्त स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हुआ।

जिसमें बाल, किशोर व तरुण वर्ग में 100 मीटर दौड़ में नरेन्द्र, खुशी परमार, प्रवीण कुमार, कल्पना, जिग्नेश पुरोहित, रिंकु, 400 मीटर दौड़ में खुशपाल सिंह, सलोनी, समुन्द्र सिंह, पूजा गहलोत, हेतराज सिंह, हेमलता, 800 मीटर दौड़ में देवेन्द्र गिरि, भावना, अरविन्द डारा, नयनी माली, 600 मीटर दौड़ में सुरेन्द्र सिंह, सोनु , 3000 मीटर दिक्षान्त माली, सुमित्रा, इन्दर सिंह के भैया-बहिनों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

बाधा दौड़ 100 मीटर व रिले में ***** दिव्या माली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अशोक कुमार, धवल राजपुरोहित, रिंका, पूजा गहलोत, अरविन्द ने ऊंची कूद व भरत कुमार, कृष्णा परमार, मुकेश कुमार, संजना ने भाला फेक, प्रिंस माली , ईशा सोनी, नरेन्द्र, सुनिधि ने गोला फेक, प्रिंस माली, ईशा, प्रवीण कुमार, संगीता ने हेमर फेक, धनराज, रमीला कुमारी, प्रवीण, कृष्णा परमार, रोबिन सिंह, संजना परमार ने तस्तरी फेक में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान पर रहे किशोर वर्ग, बाल वर्ग भैया बहिनों को सम्मानित किया।

विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राजेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले भैया ***** प्रान्तीय प्रतियोगिता में सम्मलित होंगे। पूर्व छात्र परिषद प्रवीण, शारदा, गजेन्द्रपाल, प्रकाश माली, निर्णायक डुंगरसिंह, उत्तम सिंह, करण सिंह, संजय सिंह, रमेश भाटी, भीमसिंह, रामलाल, कालूराम, जगदीश माली, भरत कुमार, भावेश कुमार, जितेन्द्र कुमार, कमलेश कुमार, देवाराम, मंनजीत सिंह, हर्षित सिंह, पंकज खण्डेलवाल व पूजा (कोच) आदि मौजूद थे।