19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान: गुजरात के पर्यटकों से भरी बस चट्टान से टकराई, सवारियों में मचा हड़कंप, बड़ा हादसा टला

गुजरात से माउंट आबू भ्रमण के लिए आए पर्यटकों से भरी बस आबूरोड-माउंट आबू मार्ग पर चट्टान से टकरा गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया।
less than 1 minute read
Google source verification

फोटो पत्रिका

माउंट आबू। राजस्थान में इन दिनों आए दिन बस दुर्घटनाएं हो रही है। गुजरात से माउंट आबू भ्रमण के लिए आए पर्यटकों से भरी बस आबूरोड-माउंट आबू मार्ग पर चट्टान से टकरा गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा टल गया। सभी पर्यटक सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार सोमवार को गुजरात के पर्यटकों से भरी बस माउंट आबू आ रही थी। पर्यटक माउंट आबू भ्रमण के लिए आए थे। बस में करीब 40 से अधिक सवारियां थी। यहां आबूरोड-माउंट आबू मार्ग पर आम पानी के समीप बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर चट्टान से जा टकराई।

पर्यटकों में मचा हड़कम्प, टला बड़ा हादसा

हादसे के दौरान बस में सवार पर्यटकों में हड़कम्प मच गया। सवारियां घबरा गई। लेकिन गनीमत रही कि बस चट्टान की तरफ गई, अन्यथा दूसरी ओर गहरी खाई थी। ऐसे में बड़ा हादसा टल गया। चालक के नियंत्रण खोते ही बस चट्टान से टकरा कर वहीं रूक गई। बस में बैठी सवारियों को किसी प्रकार का भी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि बस का काफी नुकसान हो गया।

बड़ी खबरें

View All

सिरोही

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग