
बच्चों को आठवीं से ही प्रशासनिक सेवाओं में जाने की तैयारी शुरू करनी चाहिए - प्रो. शुक्ला
माउंट आबू. मेवाड़ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. आनंदवर्धन शुक्ला ने कहा कि प्रशासनिक सेवाओं में जाने से व्यक्ति को मान, सम्मान, सुरक्षा से लेकर अच्छे वेतन के साथ समाज व देश की सेवाओं के अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। यह बात उन्होंने मंगलवार को इनरव्हील क्लब की ओर से आयोजित स्कूली बच्चों के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
प्रो. शुक्ला ने कहा कि सिविल सर्विसेज में जाने से मनुष्य को कभी जीवन में बोरियत नहीं आती है, क्योंकि सेवा में संलग्न व्यक्ति समय समय पर अलग अलग स्थानों पर विभिन्न पदों पर कार्यरत रहते हैं। विविध विभागों में उच्च पदों पर रहते हुए कार्य करने के साथ जनसेवा के भी उन्हें अच्छे अवसर मिलते हैं। देश की नीति, परंपरा व मान्यताओं को अंतर्राष्ट्रीय क्षितिज पर प्रभावशाली ढंग प्रस्तुत करने के लिए देश के प्रधानमंत्री से लेकर अन्य केंद्रीय मंत्रियों को कब, कहां व किस समय क्या उदबोधन प्रस्तुत करना है, जिससे देश की उच्च स्तरीय छवि बनी रहे, उसके लिए उचित सलाह का सिविल सर्विस के अधिकारी मसौदा तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को आठवीं कक्षा से ही इसकी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। इनरव्हील क्लब अध्यक्ष गीता अग्रवाल ने कहा कि जीवन में सफलता अर्जित करने के लिए संकल्प शक्ति को व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए। समाजसेवी डॉ. ए.के. शर्मा ने कहा कि सीखने की मानसिकता बनाए रखने से भविष्य में बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। इस अवसर पर इनरव्हील क्लब के सदस्यों व बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों समेत गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
Updated on:
19 Oct 2022, 3:33 PM IST
Published on:
19 Oct 2022, 3:33 PM IST
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.