26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपाेत्सव पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली तंत्र तैयार, शिकायत पर एक घंटे में फाल्ट होगा दुरूस्त

24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेगा बिजली विभाग विद्युत फॉल्ट की सूचना पर एक घंटे के अन्दर फॉल्ट किया जाएगा दुरूस्त
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Mahendra Vaghela

•

Updated: 19 Oct 2022, 3:19 PM IST

दीपाेत्सव पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली तंत्र तैयार, शिकायत पर एक घंटे में फाल्ट होगा दुरूस्त

दीपाेत्सव पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली तंत्र तैयार, शिकायत पर एक घंटे में फाल्ट होगा दुरूस्त

सिरोही. रोशनी के त्योहार दीपावली की तैयारियां जोर शोर से चल रही है। दीपोत्सव पर शहरवासियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर बिजली निगम की भी पूरी तैयारी है। ऐसे में अक्सर बिजली लाइनों के मरम्मत व अघोषित बिजली कटौती से जूझ रहे लोगों को अब त्योहार पर राहत मिलेगी। विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि दीपावली पर्व पर शिकायतों के निस्तारण के लिए बिजली तंत्र 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेगा।

विद्युत विभाग सिरोही के एक्सईएन तरूण खत्री ने बताया कि सिरोही शहर में इन दिनों चल रहा मेंटीनेंस कार्य पूरा कर लिया गया है। दीपोत्सव पर शहर में किसी भी प्रकार के फॉल्ट से बिजली कटौती को लेकर विभाग पूरी तरह से तैयार है। दीपोत्सव पर बिजली निगम की तैयारी एवं शहर में बिजली कटौती, चोरी व छीजत सहित तंत्र को अपग्रेड किया गया है। दीपावली के समय होने वाले बिजली संबंधी फॉल्ट को सूचना के एक घण्टे के अंदर दुरूस्त कर दिया जाएगा। शहर में दीपावली पर जहां अत्यधिक बिजली का लोड रहता है, उन स्थानों पर पहले से ही ट्रांसफार्मरों को तैयार कर दिया गया है, जिससे अत्यधिक लोड के समय किसी प्रकार की समस्या ना आए।

शिकायतों के निस्तारण के लिए 33 विद्युतकर्मी तैनात

एक्सईएन खत्री ने बताया कि विद्युत विभाग सिरोही ने दीपावली के समय होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए 1 एईएन, 3 जेईएन, 29 विद्युतकर्मियों काे नियुक्त किया है। साथ ही तीन दलों का गठन किया है, प्रत्येक दल में चार-चार कर्मचारी मौजूद रहेंगे। जो 24 घंटे अलग-अलग पारियों में व्यवस्थाओं को देखेंगे। आम जन के लिए दो कॉल सेन्टर नम्बर जारी किए है। उपभोक्ता 9602865662, 9571422662 उक्त नम्बरों पर कॉल कर विद्युत फॉल्ट की सूचना दे सकते है।