27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO लय, ताल, सुर संगीत के साथ गरबा महोत्सव की धूम, देर रात तक खनकने लगे डांडिया

सिरोही. गरबा महोत्सव को लेकर अब जिला मुख्यालय सहित गांवों में गरबा लय, ताल, सुर संगीत के साथ पूरे उफान पर है। शाम होते ही हर तरफ गरबा महोत्सव की धुन सुनाई दे रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat Kumar Prajapat

•

Updated: 2 Oct 2022, 11:29 AM IST

VIDEO लय, ताल, सुर संगीत के साथ गरबा महोत्सव की धूम, देर रात तक खनकने लगे डांडिया

sirohi

सिरोही. गरबा महोत्सव को लेकर अब जिला मुख्यालय सहित गांवों में गरबा लय, ताल, सुर संगीत के साथ पूरे उफान पर है। शाम होते ही हर तरफ गरबा महोत्सव की धुन सुनाई दे रही है। हाथों में डांडिया लिए लोग नृत्य करते दिखाई दे रहे है। गरबा महोत्सव को लेकर युवक-युवतियों समेत हर वर्ग में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। उधर राम झरोखा मैदान में आयोजित नवरात्रि महोत्सव में प्रतिदिन जनसैलाब उमड़ रहा है । देर रात तक युवक-युवतियों और छोटे-छोटे बच्चों ने गायक अर्जुनङ्क्षसह चौहान और अनु वानिया की सुरीली ऑर्केस्ट्रा धुनों व गायकी पर थिरकते हुए मां की स्तुति और वंदना की। गरबा के बाद मंडल की ओर से पुरस्कार बांटे गए। विधायक संयम लोढ़ा ने भाी 50वें नवरात्रि महोत्सव में शिरकत की और पूजा अर्चना की।

सिरोहीआदर्श विद्या मंदिर रामझरोखा सिरोही में शनिवार को गरबा प्रतियोगिता हुई। संस्था प्रधान हरि ङ्क्षसह ङ्क्षसदल ने शुभारम्भ करते हुए कहा कि भारतीय त्योहार व महोत्सव भारत की पहचान है। नवरात्र की भारत में अलग पहचान है, इन दिनों में मां दुर्गा की पूजा की जाती है। विद्यालय के भैया-बहिनों ने भारतीय वेश-भूषा पहन के नृत्य किया। प्रचार-प्रसार प्रमुख महेन्द्र प्रजापत ने बताया कि विद्यालय शिक्षा के साथ साथ सहशैक्षिक गतिविधिया भी आयोजित होती रहती है। स्थानीय नीलम बारड़, सीमा सारस्वत, गुडिया प्रजापत, बारिया, हेमलता चौहान, कविता कंसारा, वन्दना कंसारा, कमला खत्री, ममता सोनी, संगीता जीनगर, महेन्द्र परमार ने भी सहयोग किया।

पोसालिया.कस्बे सहित क्षेत्र के गांवों में शारदीय नवरात्री महोत्सव में गुजराती गरबों की धूम मची हुई है। गरबा मंडल प्रवक्ता नीरव कुमार मीणा ने बताया कि कस्बे के अम्बिका चौक पर देवी-देवताओं के रूप में गरबे की प्रस्तुतियां दी जा रही है।