14 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गायत्री शक्तिपीठ परिवार ट्रस्ट का किया पुनर्गठन, गोमतीवाल बने मुख्य प्रबंध ट्रस्टी

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुन्ज हरिद्वार
less than 1 minute read
Google source verification
गायत्री शक्तिपीठ परिवार ट्रस्ट का किया पुनर्गठन, गोमतीवाल बने मुख्य प्रबंध ट्रस्टी

गायत्री शक्तिपीठ परिवार ट्रस्ट का किया पुनर्गठन, गोमतीवाल बने मुख्य प्रबंध ट्रस्टी

सिरोही. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुन्ज हरिद्वार के निर्देश पर रविवार को सिरोही गायत्री शक्तिपीठ में पुष्कर जोन के समन्वयक हरिराम सुथार, हरिगोपाल सोनी व उपजोन राजसमंद प्रभारी अर्जुनलाल सनाढ्य व ओमप्रकाश दशोरा की उपस्थिति में गायत्री शक्तिपीठ सिरोही ट्रस्ट का पुनर्गठन करते हुए वित्त व विधि विभाग, देवालय प्रबंधन, संगठन प्रबंधन समिति, आंदोलन प्रबंधन समिति के उपलक्क्ष्य में 7 ट्रस्टियों का चयन किया गया।

गायत्री शक्तिपीठ के मीडिया प्रभारी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि निवर्तमान ट्रस्ट का कार्यकाल पूर्ण होने पर ट्रस्ट का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्व सम्मति से रमेश गोमतीवाल को मुख्य प्रबंध ट्रस्टी चुना गया। वहीं जिला संयोजक पद पर कन्हैयालाल पुरोहित को मनोनीत किया गया। नवनियुक्त ट्रस्टियों में उप मुख्य प्रबंध ट्रस्टी हरीश खण्डेलवाल, हितेश खण्डेलवाल, संजय कुमार वर्मा, शैतानङ्क्षसह डाबी, मनोज मिस्त्री, गणेशराम पुरोहित को ट्रस्टी बनाया गया। वर्मा ने बताया कि देवालय प्रबंधन समिति में संजय कुमार वर्मा, रंजनदेवी, लीलादेवी, उर्मिला खण्डेलवाल, कंकूदेवी, सुचिता गोमतीवाल, नर्बदादेवी, भागवतीदेवी को प्रमुख बनाया गया।

संगठन प्रबंधन समिति में हितेश खण्डेलवाल, डॉ.गायत्री प्रसाद गर्ग, रेखा कंवर परिहार, नर्बदा मिस्त्री को लिया गया। विधि एवं वित्त प्रबंधन समिति में शैतानङ्क्षसह डाबी व भगवान प्रजापत को लिया गया। परामर्श मंडल में पूर्व ट्रस्टियों के अतिरिक्त गायत्री परिवार के वरिष्ठ व सक्रिय कार्यकर्ता रमेश मिस्त्री व भगवानदास प्रजापत को सम्मिलित किया गया। वर्मा ने बताया कि बाद में सभी नवनियुक्त ट्रस्टियों को जोन से आए समन्वयक ने गायत्री परिवार के आदर्शों, नियमों, सिद्धांतों को समझने और उनका पालन करते हुए अपने दायित्व का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करने की शपथ दिलाई। पूर्व जिला मुख्य प्रबंध ट्रस्ट रमेश मिस्त्री ने अपने कार्यकाल में किए गए कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए नवनियुक्त ट्रस्टियों का स्वागत किया।

बड़ी खबरें

View All

सिरोही

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग