scriptIndian Railways: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, राजस्थान से गुजरने वाली 8 ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन | Important news for railway passengers, partial change in operating time of eight trains passing through Rajasthan from today | Patrika News
सिरोही

Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, राजस्थान से गुजरने वाली 8 ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन

Indian Railways: राजस्थान से गुजरने वाली आठ ट्रेनों के संचालन समय में आज से आंशिक परिवर्तन किया गया है। जानें ये कौन-कौनसी ट्रेन हैं?

सिरोहीMay 11, 2025 / 12:30 pm

Anil Prajapat

रील बनाने वालों कान खोलकर सुन लो… अब पटरी और ट्रेन के आगे ऐसी हरकत करने पर खाएंगे जेल की हवा, रेलवे सख्त
सिरोही। रेलवे की ओर से समयबद्वता व गतिशीलता को सुधारने के लिए कुछ रेलसेवाओं के मार्ग में पनवेल व कल्याण स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है। जिन ट्रेनों के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है, उनमें कोयम्बटूर-हिसार ट्रेन, एर्नाकुलम-अजमेर ट्रेन, तिरूवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर सहित आठ ट्रेन शामिल है।

इन ट्रेनों संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

1. गाड़ी संख्या 22476, कोयम्बटूर-हिसार रेलसेवा 17.5.25 से कोयम्बटूर से प्रस्थान करेगी, वह पनवेल स्टेशन पर निर्धारित समय 13.20 बजे आगमन व 13.25 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 13.12 बजे आगमन व 13.15 बजे प्रस्थान करेगी।
2. गाड़ी संख्या 12977, एर्नाकुलम-अजमेर रेलसेवा 11.5.25 से एर्नाकुलम से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा पनवेल स्टेशन पर निर्धारित समय 19.45 बजे आगमन व 19.48 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 19.37 बजे आगमन व 19.40 बजे प्रस्थान करेगी।
3. गाड़ी संख्या 16312, तिरूवनंतपुरम उत्तर-श्रीगंगानगर रेलसेवा 17.5.25 से तिरूवनंतपुरम उत्तर से प्रस्थान करेगी, वह पनवेल स्टेशन पर निर्धारित समय 21.15 बजे आगमन व 21.20 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 21.2 बजे आगमन व 21.5 बजे प्रस्थान करेगी।
4. गाड़ी संख्या 12978, अजमेर-एर्नाकुलम रेलसेवा दिनांक 16.5.25 से अजमेर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा पनवेल स्टेशन पर निर्धारित समय 5.35 बजे आगमन व 5.40 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 5.22 बजे आगमन व 05.25 बजे प्रस्थान करेगी।
5. गाड़ी संख्या 16311, श्रीगंगानगर-तिरूवनंतपुरम उत्तर रेलसेवा 13.5.25 से श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा पनवेल स्टेशन पर निर्धारित समय 15.30 बजे आगमन व 15.35 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 15.22 बजे आगमन व 15.25 बजे प्रस्थान करेगी।
6. गाड़ी संख्या 22475, हिसार-कोयम्बटूर रेलसेवा 14.5.25 से हिसार से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा पनवेल स्टेशन पर निर्धारित समय 15.30 बजे आगमन व 15.35 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 15.22 बजे आगमन व 15.25 बजे प्रस्थान करेगी।
यह भी पढ़ें

राजस्थान को एक और एक्सप्रेस वे की सौगात जल्द, सिर्फ साढ़े 3 घंटे में जयपुर से दिल्ली का सफर होगा पूरा

7. गाड़ी संख्या 20475, बीकानेर-मिरज रेलसेवा 12.5.25 से बीकानेर से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा कल्याण स्टेशन पर निर्धारित समय 4.42 बजे आगमन व 04.45 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 4.22 बजे आगमन व 4.25 बजे प्रस्थान करेगी।
8. गाड़ी संख्या 11089, भगत की कोठी-पुणे रेलसेवा 13.5.25 से भगत की कोठी से प्रस्थान करेगी, वह रेलसेवा कल्याण स्टेशन पर निर्धारित समय 4.42 बजे आगमन व 4.45 बजे प्रस्थान के स्थान पर परिवर्तित समय 4.22 बजे आगमन व 4.25 बजे प्रस्थान करेगी।

Hindi News / Sirohi / Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, राजस्थान से गुजरने वाली 8 ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन

ट्रेंडिंग वीडियो