26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

किसानों को चने की वैज्ञानिक खेती के बारे में दी जानकारी

- केवीके सिरोही में प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat Kumar Prajapat

•

Updated: 17 Oct 2022, 7:39 PM IST

किसानों को चने की वैज्ञानिक खेती के बारे में दी जानकारी

सिरोही कृषि विज्ञान केन्द्र में मौजूद महिला किसान व अन्य।

सिरोही. कृषि विभान केन्द्र सिरोही में सोमवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान सम्मेलन का आयेजन हुआ। इसमें लगभग 110 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन में सरतरा, कलदरी, तेलपीखेड़ा, छिबागांव और रूखाड़ा गांव के किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में पीएम किसान सम्मान सम्मेलन का उद्घाटन किया, इसका सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागियों का केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. आर एस चौधरी ने उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर किसानों और कृषक महिलाओं को एनएचआरडीएफ कोटा से मंगवाए गए पोषण वाटिका किट एवं चने की किस्म जीएनजी-2144 के प्रदर्शन रखा गया एवं वैज्ञानिक विधि से खेती का प्रशिक्षण दिया।

विषय वस्तु विशेषज्ञ गृहविज्ञान एवं प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. अंकिता शर्मा ने आदिवासी महिला कृषकों को मूंग में अंकुरण द्वारा मूल्यसंवर्धन पर प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन रखा गया। विषय वस्तु विशेषज्ञ प्रसार शिक्षा एवं प्रभारी शस्य विज्ञान डॉॅ. सोनिका शर्मा ने चने की वैज्ञानिक खेती के बारे में बताया। जनजाति उपयोजना के प्रभारी एवं विषय वस्तु विशेषज्ञ पौध संरक्षण डॉ. रविन्द्रप्रताप सिंह जेतावत ने जीरे की वैज्ञानिक खेती के लिए प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन दिया। विषय वस्तु विशेषज्ञ मौसम विज्ञान सुशील कुमार ने मौसम से संबंधित चर्चा की। कार्यक्रम में राजीविका से प्रेम कुमार, लालचंद धाकड़़ जिला प्रबंधक, गीता देवी, आशा कुमारी कलस्टर मैनेजर एवं कंकु मेघवाल, गुडिय़ा, नर्मदा कुमारी कलस्टर को-ऑर्डिनेटर अपने स्वयं सहायता समूह के साथ उपस्थित थी।