27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करवा चौथ: पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, चौथ माता की पूजा अर्चना की

सुहागिनों ने करवा चौथ पर रखा निर्जला व्रत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Mahendra Vaghela

•

Updated: 14 Oct 2022, 4:30 PM IST

करवा चौथ: पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, चौथ माता की पूजा अर्चना की

करवा चौथ: पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, चौथ माता की पूजा अर्चना की

सिरोही. शहर सहित जिले भर में करवा चौथ के अवसर पर गुरुवार को सुहागिनों ने अपने सुहाग की दीर्घायु की कामना को लेकर निर्जला व्रत किया व चौथ माता की पूजा अर्चना की। वहीं, रात्रि में चांद के दीदार करने के बाद सुहागिनों ने निर्जला व्रत तोड़ा।

शहर में करवा चौथ के मौके पर सुहागिनों ने अपने सुहाग की लम्बी आयु की कामना को लेकर निर्जला व्रत किया तथा दोपहर में सोलह शृंगार कर चौथ माता का कथा पाठ आदि कर पूजा अर्चना की। वहीं, रात्रि में सुहागिनों ने चांद के दर्शन कर अर्घ्य दिया एवं चौथ माता की पूजा अर्चना कर अपने पति की दीर्घायु की कामना की। महिलाओं ने चांद देखने के बाद अपने पति को देख व्रत खोला।

सुहागिनों में उत्साह, पार्लरों में रही महिलाओं की भीड

करवा चौथ के व्रत को लेकर सबसे अधिक उत्साह पहली बार व्रत रखने वाली नवविवाहिताओं में देखा गया। करवा चौथ के दिन सुबह से ही सुहागिनों ने सजने संवरने के लिए ब्यूटी पार्लरों का रुख किया। दोपहर तक अधिकतर ब्यूटी पार्लर में महिलाओं की खासी भीड देखी गई। मेहंदी लगाने के लिए भी महिलाओं ने पहले से ही से बुकिंग करवा रखी थी।

पहली बार रखा करवा चौथ का व्रत

सुहागिनों के लिए यह दिन काफी खास होता है। करवाचौथ की पूजा से लेकर व्रत रखने की तैयारी पहले ही कर ली थी। मैने भी अपने जीवनसाथी की लम्बी आयु और खुशहाली की कामना को लेकर पहली बार करवा चौथ का निर्जला व्रत रखा है। दिन में करवा चौथ की कथा कर पूजा की। आज का सबसे अलग अहसास चांद निकलने का इंतजार करना था।

दक्षा गोस्वामी, सिरोही