31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मेले में लाखों लोगों ने शिरकत कर बाबा के दरबार में टेका मत्था, सुख-समृद्धि की कामना की

अगले वर्ष फिर मिलने के वादे के साथ चोटिला सरहद में मीणा समुदाय के गौतम ऋषि का मेला विसर्जित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

TILOK AGARWAL

•

Updated: 16 Apr 2022, 1:45 AM IST

मेले में लाखों लोगों ने शिरकत कर बाबा के दरबार में टेका मत्था, सुख-समृद्धि की कामना की

मेले में लाखों लोगों ने शिरकत कर बाबा के दरबार में टेका मत्था, सुख-समृद्धि की कामना की

पोसालिया. चोटिला सरहद में मीणा समुदाय के गौतम ऋषि का तीन दिवसीय वार्षिक मेला शुक्रवार को गौतम बाबा के यशोगान एवं फिर मिलने के वादे के साथ विसर्जित हुआ। मेले में लाखों श्रद्धालुओं ने शिरकत कर बाबा के दरबार में मत्था टेक कर सुख-समृद्धि की मन्नतें मांगी। गुरुवार शाम ऐताइयों में सगे-सम्बन्धियों के मान- मनुहार के साथ पारिवारिक सम्बंधों की चर्चा की गई। खाद्य व पेय पदार्थों की थडियों पर एक दूसरे को मान-मनौव्वल के साथ नाश्ता व कोल्डङ्क्षड्रक्स आदि ऑफर किए गए। हाट-बाजार में दिन-भर मेलार्थियों की भारी आवाजाही के बीच खासी रौनक रही। मेलार्थियों ने हाट-बाजार से पसंदीदा सामान की खरीदारी की और खाद्य व पेय पदार्थों का लुत्फ उठाया। दिनभर झूलों व पालनों पर रही भारी भीड़ आकर्षण का केन्द्र रही। अच्छी ग्राहकी होने से व्यापारी वर्ग खुश नजर आया।
बाबा के जयकारों व विदाई गीतों के बीच किया अपने आशियानों की ओर प्रस्थान- गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक संयम लोढ़ा ने मेले में शिरकत कर बाबा के दरबार में मत्था टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। ट्रस्ट की ओर से माल्यार्पण कर बहुमान किया गया। उन्होंने मेला क्षेत्र का अवलोकन कर बताया कि मेला क्षेत्र का भारी विस्तार होने के बावजूद शान्तिपूर्ण माहौल नजर आया। जिस पर खुशी का इजहार किया। शुक्रवार को विदाई की वेला में भारी मन से बाबा के जयकारों के साथ विदाई गीतों की प्रस्तुति के बीच विभिन्न वाहनों से अपने-अपने आशियानों की ओर प्रस्थान किया। प्रशासन और पुलिस अधिकारी ट्रस्ट सदस्यों के सामंजस्य से मुस्तैद रहने के कारण मेला क्षेत्र और पोसालिया जंक्शन से चोटिला रपट तक ट्रैफिक पूरी तरह नियंत्रण में रहा। यातायात की बेहतरीन व्यवस्था से शान्ति-व्यवस्था बनी रही। ट्रैफिक जाम सरीखी समस्या का नितांत अभाव रहा। समाचार लिखे जाने तक मेला विसर्जन जारी था।