
mansoon update: कृष्णावती नदी के उफान से रपट बही, कई गांवों का संपर्क कटा, 16 बांधों में चल रही चादर
mansoon updateसिरोही. जिलेभर में पिछले तीन दिन तक लगातार हुई बारिश से नदी नालों में अभी भी पानी आ रहा है। तेज बारिश से जिलेभर के 16 बांधों पर चादर चल रही है। बांध ओवरफ्लो होने से लोगों में खुशी छायी हुई है। जिले में वेस्ट बनास, अणगौर, टोकरा, भूला, बगेरी, वासा, उड़वारिया, सरूपसागर, करोडीध्वज, गिरवर, कुईसांगना, वालोरिया, चिनार, महादेव नाला, गंगाजली ओर वाजना बांध पर चादर चल रही है।
इधर, जावाल के पास कृष्णावती नदी में तेज बहाव से आवागमन के लिए बनी रपट बह गई, जिससे पिछले तीन दिन से कई गांवों का आपसी संपर्क कटा हुआ है। रपट बहने से ग्रामीणों को अब 15 से 20 किलोमीटर की अधिक दूरी तय कर जाना पड रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड रहा है ।
इन गांवों का सम्पर्क कटा
कृष्णावती नदी वर्तमान में भी बह रही है। सोमवार को हुई झमाझम बारिश के दौरान नदी के तेज बहाव से नदी पर बनी रपट टूटकर बह गई। जिससे वराडा से मनोरा, भूतगांव से मंडवारिया, मंडवाडा से गोलूआ गांवों का आपसी सम्पर्क कट गया है। आवागमन बंद होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को लम्बी दूरी तय कर आना पड़ रहा है।
ग्रामीणों को भारी समस्या
मंडवाडा व गोलुआ को जोड़ने वाली कृष्णावती नदी में रपट बह गई है। जिससे गोलुआ वासियों को मंडवाडा या जिला मुख्यालय का काम हो तो पैदल नदी पार करनी पड रही है। यदि गोलुआ में कोई बीमार पड जाए तो आने जाने के लिए साधन नहीं होने से उसे उठाकर पैदल नदी पार करनी पडती है। यही नहीं विद्यार्थियों को भी नदी पार कर पढाई के लिए जाना पड रहा है ।
गोलुआ में एक मात्र किराने की दुकान
गोलुआ में करीब सौ परिवार निवासरत है। गोलुआ निवासी मोटाराम ने बताया कि गोलुआ में एक मात्र किराने की दुकान है। अगर दुकान पर सामान खत्म हो जाए तो उन्हें पैदल नदी पार कर जावाल सामान खरीदने के लिए जाना पड रहा है।
Updated on:
13 Jul 2023 02:11 pm
Published on:
13 Jul 2023 02:11 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
