
sirohi
सिरोही. माथे पर सजाई जाने वाली बिंदी धूम्रपान करने वाले परिवार के चयन में उपयोग लेने के बाद अब चिकित्सा विभाग इनसे बीमारी की पहचान करेगा।
रंगों के आधार पर यह पता रहेगा कि संबंधित क्षेत्र में किस बीमारी से इतने लोग ग्रसित हैं और उनकी मॉनिटरिंग सबसे पहले हो सकेगी। नई योजना के तहत आंगनबाड़ी केन्द्र पर रखे नक्शे पर चिपकी बिंदियों के आधार पर बीमार बच्चे व खून की कमी वाली गर्भवती महिला की मॉनिटरिंग आशा और एएनएम सही ढंग से कर सकेंगी।
जानकारी के अनुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनबाड़ी केन्द्रों के अधीन आने वाले क्षेत्रों के नक्शे तैयार करवाए हैं। इनको आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा एएनएम की मदद से तैयार कर सरपंच से सत्यापन करवाएंगी। नक्शों को ब्लॉक स्तर पर आंगनबाड़ी केन्द्रों पर रखवाया जाएगा।
ऐसे होगी पहचान
लाल बिंदी- खून की कमी वाली गर्भवती महिलाएं।
नीला- गर्भवती महिला।
पीला- कुपोषित बच्चा।
पीले में लाल बिंदी- अति कुपोषित
गुलाबी - 42 दिन का शिशु।
हरा- एक वर्ष के पूर्ण टीकाकरण वाले बच्चे
हरे में लाल - दो साल के टीकाकरण वाले बच्चे।
तीसरे दिन भी अवकाश पर रहे वीडीओ व पीइओ
पत्रिका न्यू•ा नेटवर्क
ह्म्ड्डद्भड्डह्यह्लद्धड्डठ्ठश्चड्डह्लह्म्द्बद्मड्ड.ष्शद्व
आबूरोड. तहसील क्षेत्र के ग्राम विकास अधिकारियों व पंचायत समिति कार्यालय के पंचायत प्रसार अधिकारियों के गत तीन दिनों से सामूहिक अवकाश पर रहने से लोगों को खासी परेशानी का सामन करना पड़ रहा। शुक्रवार को भी विभिन्न मांगों को लेकर कार्मिक अवकाश पर रहे। ग्राम पंचायत कार्यालयों में जाने के बावजूद वीडीओ के अभाव में रोजमर्रा के कामकाज नहीं होने से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। गौरतलब है कि राजस्थान पंचायतीराज सेवा परिषद् की प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर ग्राम विकास अधिकारी संघ आबूरोड उपशाखा व पंचायत प्रसार अधिकारी संघ आबूरोड उपशाखा के बैनर तले कार्मिक बुधवार से अवकाश पर उतरे। शुक्रवार को पंचायत समिति कार्यालय के बाहर कार्मिकों ने पीइओ उपशाखा अध्यक्ष मंछाराम व वीडीओ उपशाखा अध्यक्ष प्रदीप मीणा की अगुवाई में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। कार्मिकों ने विभिन्न मांगों को लेकर गत तीन वर्ष में किए गए लिखित समझौतों को लागू नहीं करने पर नारेबाजी करते हुए नाराजगी जताई। कार्मिकों की प्रमुख मांगों में कार्मिकों के पदोन्नति कैडर स्ट्रेंथ, ग्रेड पे विसंगतियां दूर करने, पदोन्नति पदों में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद को सम्मिलित करने, रिक्त पदों को भरने समेत विभिन्न मांगे शामिल है। इस दौरान वीडीओ प्रभुराम माली, मधुबाला, अम्बालाल देवासी, बाबूलाल सैनी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
शिवगंज. राजस्थान पंचायतीराज सेवा परिषद जयपुर के आह्वान पर पंचायत प्रसार अधिकारियों, ग्राम विकास अधिकारियों का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। मंत्री महेन्द्र सुथार ने बताया कि पंचायतीराज सेवा परिषद के घटक संगठनों की ओर से शासन एवं संगठन के मध्य नौ बार लिखित समझौते पर राज्य सरकार की ओर से अभी तक कोई आदेश जारी नही किया गया है जिसके विरोध में यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। शुक्रवार को धरना स्थल पर उपस्थित कार्मिकों से ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष ललित मीना ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से जब तक कार्मिकों की मांगों पर लिखित आदेश जारी नहीं किया जाता तब तक कार्मिकों का सामूहिक अवकाश जारी रहेगा। इधर ग्राम विकास अधिकारियों के सामूहिक अवकाश से ग्रामीणों के आवश्यक कार्य नहीं हो पा रहे हैं। जिससे ग्रामीण परेशान हंै। शुक्रवार को धरने को सरपंच संघ के अध्यक्ष पूरणसिंह देवड़ा, जोयला सरपंच छगनसिंह देवड़ा, वाण सरपंच फतेहसिंह, ध्रुबाणा सरपंच भूराराम, छीबागांव सरपंच पनाराम ने समर्थन दिया।
Published on:
15 Sept 2018 12:05 pm
