26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपावली पर्व पर सफाई के लिए प्रत्येक वार्ड में लगेंगे अतिरिक्त कर्मचारी, मुख्य बाजार में रात्रि में भी होगा कचरा संग्रहण

स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat Kumar Prajapat

•

Updated: 13 Oct 2022, 3:03 PM IST

दीपावली पर्व पर सफाई के लिए प्रत्येक वार्ड में लगेंगे अतिरिक्त कर्मचारी, मुख्य बाजार में रात्रि में भी होगा कचरा संग्रहण

सिरोही. नगर परिषद में आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी व अन्य।

सिरोही.नगर परिषद सिरोही में बुधवार को स्वास्थ्य एवं स्वच्छता समिति की बैठक जितेन्द्र सिंघी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में दीपावली के त्योहार को देखते हुए शहर के प्रत्येक वार्ड में अतिरिक्त कर्मचारी लगाकर विशेष सफाई अभियान चलाकर सडक़ों एवं नालियों की सफाई तथा मुख्य बाजार में रात्रि में कचरा संग्रहण वाहनों को चलाने के निर्देश दिए। समिति अध्यक्ष जितेन्द्र सिंघी ने दीपावली त्योहार को देखते हुए शहर के समस्त व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों के कचरे को बाहर सडक़ पर नहीं फेंकने व कचरा, संग्रहण वाहन में ही डालने की अपील की। बैठक में समिति के सदस्य मनोज पुरोहित ने कचरा परिवहन वाहनों में कचरा ढक कर नहीं ले जाने की जानकारी दी। जिस पर बैठक में उपस्थित कचरा परिवहन ठेेकेदारों के प्रतिनिधियों को कचरा ढककर ले जाने के लिए पाबन्द किया गया। पार्षद निर्मला जाटोलिया ने कचरा वाहन नियमित रूप से नहीं आने के सम्बन्ध में शिकायत की। जिस पर संबंधित ठेकेदारों को पाबन्द किया गया तथा वाहन खराब होने की स्थिति में दूसरा वाहन लगाकर कचरा संग्रहण कार्य को नियमित रखने के निर्देश दिए। समिति सदस्य कस्तु देवी ने हाउसिंग बोर्ड में स्थित उद्यानों में झाडिय़ों की कटाई करवाने का सुझाव दिया। समिति सदस्य मणी देवी एवं तेजाराम ने उनके वार्ड में नियमित सफाई नहीं होने की जानकारी दी। आयुक्त अनिल झिंगोनिया ने समिति के सदस्यों की ओर से बताई गई समस्याओं के निराकरण एवं सुझावों पर अमल करने के लिए स्वच्छता निरीक्षक अनिरूद्ध सिंह राजपुरोहित एवं हल्का जमादारों को निर्देशित किया।

उधर, बैठक समाप्त होने के बाद शहरी सौन्दर्यकरण समिति की बैठक पिंकी रावल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें सर्वप्रथम समिति अध्यक्ष ने पिछली बैठक में लिए गए प्रस्तावों पर की गई कार्यवाही के सम्बन्ध में आयुक्त से जानकारी ली। बैठक में समिति सदस्य सुंधाशु गौड ने शहर की विभिन्न कॉलोनियों में जनसुविधा के लिए छोड़ी गई भूमि पर अतिक्रमण होने की जानकारी दी।