27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवरात्र महोत्सव की तैयािरयां जोरों पर, युवतियां व महिलाएं गरबा का ले रही प्रशिक्षण

गुजरात के बरोडा की गरबा प्रशिक्षिका दे रही है प्रशिक्षण
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Mahendra Vaghela

•

Updated: 24 Sep 2022, 4:29 PM IST

नवरात्र महोत्सव की तैयािरयां जोरों पर, युवतियां व महिलाएं गरबा का ले रही प्रशिक्षण

नवरात्र महोत्सव की तैयािरयां जोरों पर, युवतियां व महिलाएं गरबा का ले रही प्रशिक्षण

सिरोही. शारदीय नवरात्र पर होने वाले महोत्सव को लेकर जगह-जगह तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। मोहल्लों व कॉलोनियों में मां दुर्गा के पांडाल सजने लगे हैं। साफ.-सफाई के साथ साज-सज्जा की तैयारियां भी शुरू हो गई है। इसके साथ ही मां की आराधना के प्रतीक गरबों की तैयारियां भी शुरू हो गई है। गरबा नृत्य के अलग - अलग स्टेप सिखाने के लिए शहर के त्रिवेदी वेलनेस सेंटर पर गुजरात के गरबा डांसर द्वारा छोटी बालिकाओं समेत युवतियों व महिलाओं को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे युवतियों व महिलाओं में भी उत्साह नजर आ रहा है। दिनभर के थका देने वाली दिनचर्या के बावजूद युवतियां प्रतिदिन दोपहर से लेकर रात तक लगातार कई घंटे गरबे की प्रैक्टिस कर रही हैं।

त्रिवेदी वेलनेस सेंटर के विजय त्रिवेदी ने बताया कि आगामी नवरात्र पर शहर के रामझरोखा मैदान में जगदम्बे नवयुवक मंडल द्वारा होने वाले महोत्सव में नृत्य करने वाली युवतियों व महिलाओं के लिए आयोजन समिति द्वारा निशुल्क गरबा नृत्य का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें प्रतिदिन करीब 100 से 150 बालिकाएं व युवतियां गरबा का अभ्यास कर रही है। गरबा रास निर्देशिका गुजराज के बारोडा की संगीता बेन के निर्देशन में विभिन्न प्रकार के गरबा नृत्य पर कदमताल मिला रही है। लगभग सभी आयु वर्ग की युवतियां व महिलाएं गरबों का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इस गरबा प्रशिक्षण में प्रैक्टिस के बाद जगदम्बे नवयुवक मंडल रामझरोखा द्वारा आयोजित महोत्सव में ये सभी प्रस्तुती देंगी।