4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ चलकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान

नव मतदाता अभिनंदन समारोह
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

sirohi

अनादरा. भारतीय जनता युवा मोर्चा का नव मतदाता अभिनंदन समारोह रविवार को रेवदर विधायक जगसीराम कोली, जिलाध्यक्ष हेमंत पुरोहित, रेवदर-आबूरोड विधानसभा प्रभारी दीपेन्द्रसिंह के आतिथ्य में हुआ। विधायक ने राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ चलकर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। आबूरोड नगरपालिका चेयरमैन सुरेश सिंदल ने विकास कार्यों की जानकारी दी। समारोह में अनादरा सरपंच केसाराम कोली, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय गोठवाल, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अजय, भाजपा एससी मोर्चा उपाध्यक्ष लक्ष्मण कोली, भीमा काका, जिला महामंत्री प्रकाशराज रावल ने संम्बोधित किया। इस दौरान विधानसभा संयोजक प्रेमसिंह लोधा, महिपालसिंह, अनादरा मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण कोली, हरिमोहन, रमेश चौधरी, रणजीत कोली, हमीर देवासी, मंजू कोली, झालाराम पुरोहित, नरसाराम चौधरी, मणीलाल, मदन जोशी, जीतू चौधरी, रघुपाल, रतनसिंह, पीयुष, राजेन्द्र, नरेन्द्र, सुमन कोली, गमनाराम, करीब पांच सौ नवमतदाता व कार्यकर्ता मौजूद थे।
550 ने दी विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा
सिरोही.आईआईटी एकेडमी एवं मेडिकल एकेडमी की ओर से रविवार को विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन अजित विद्या मंदिर में किया गया। इसमें करीब 550 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रबंधक प्रेम स्वामी ने बताया कि परीक्षा अच्छे अंक आने पर छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।