5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनावी सीजन में बढ़ी डोडा-पोस्त की तस्करी, दूसरे दिन भी पुलिस ने पकड़ी खेप

-तस्कर छोटी लग्जरी गाडिय़ों में करते हैं तस्करी
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

sirohi

सिरोही. चुनावी सीजन में डोडा-पोस्त की खेप मारवाड़ में पहुंचाने को लेकर तस्कर सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में मेवाड़-मालवा से डोडा-पोस्त की खेप सिरोही के रास्ते जालोर व बाड़मेर तक पहुंच रही है। हालांकि, पुलिस की सतर्कता से पिछले दो दिन में दो कार्रवाई कर लग्जरी कारों से डोडा-पोस्त की खेप पकड़ी जा चुकी है। पुलिस अधीक्षक जय यादव ने बताया कि विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर एएसपी सरजीतसिंह व डीएसपी विक्रमसिंह के निर्देशन में पिण्डवाड़ा थाना प्रभारी सुमेरसिंह राठौड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम की ओर से मोरस चौकी के पास नाकाबंदी की गई। इस दौरान लग्जरी जीप से 6 7 किलो डोडा-पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी एक लग्जरी जीप में दो युवक मोरस टोल नाका से नाकाबन्दी तोड़कर कांटल, उड़ीया गोपेश्वरजी की ओर गई है। जिस पर उप निरीक्षक भंवरलाल मीणा, सहायक उप निरीक्षक अनोपसिंह, हैड कांस्टेबल विक्रमसिंह, कांस्टेबल महेन्द्र कुमार व कांस्टेबल चालक देवीलाल की ओर से मोरस पुलिस चौकी के सामने नाकाबंदी की गई। लेकिन पुलिस से घिरने पर आरोपी हाइवे के पास चिनिया बांध सरहद मोरस झाडिय़ों में छोड़कर फरार हो गए। जिसमें चार प्लास्टिक के कट्टों में 67 किलो डोडा-पोस्त बरामद किया।