4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिण्डवाड़ा कॉलेज की जनापुर सर्किल पर देखी भूमि

संभागीय आयुक्त ने बुधवार को जनापुर सर्किल स्थित महाविद्यालय की भूमि का निरीक्षण किया। लोगों ने भी इसी स्थान पर महाविद्यालय भवन बनाने की मांग की।
2 min read
Google source verification
sirohi

sirohi


सिरोही/ पिण्डवाड़ा. संभागीय आयुक्त ने बुधवार को जनापुर सर्किल स्थित महाविद्यालय की भूमि का निरीक्षण किया। लोगों ने भी इसी स्थान पर महाविद्यालय भवन बनाने की मांग की। संभागीय आयुक्त ललित गुप्ता, जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर आशाराम डूडी, उपखण्ड अधिकारी राजलक्ष्मी गहलोत व तहसीलदार ब्रजेश गुप्ता ने भूमि के रास्ते व दस्तावेज देखे।
संभागीय आयुक्त ने जिला कलक्टर के माध्यम से एटीपी से रिपोर्ट मंगवाकर उचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया। भाजपा मण्डल अध्यक्ष नरपत सिंह राणावत, पूर्व मण्डल अध्यक्ष किरण पुरोहित, पूर्व पालिका अध्यक्ष अचलसिंह बालिया, पूर्व प्रधान भंवरलाल मेघवाल, रतन गरासिया, भाजपा महामंत्री शिवलाल सुथार, शिवसेना जिला अध्यक्ष रमेश रावल, रणजीत सिंह बालिया, सुरेश रावल, नरेन्द्र सिंह डाबी, पूर्व उपाध्यक्ष चम्पत मेवाड़ा, नगर अध्यक्ष अशोक रावल, सरपंच प्रकाश रावल, किसान संघ तहसील अध्यक्ष मुकेश रावल, जिला कोषाध्यक्ष खुमाराम चौधरी मौजूद थे।
दौरे से पहले शिलान्यास हो
संभागीय आयुक्त, जिला कलक्टर व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष छात्र संगठनों व लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे से पूर्व प्रशासन जनापुर सर्किल पर कॉलेज बनाने की स्वीकृति प्रदान कर शिलान्यास करवाए अन्यथा मुख्यमंत्री का विरोध किया जाएगा।
विधायक नहीं आए
निरीक्षण के दौरान विधायक समाराम गरासिया अनुपस्थित रहे। जैसे ही प्रशासनिक अधिकारियों की गाडिय़ां आबूरोड की तरफ दौड़ी एवं लोग घरों को लौटे तो विधायक तुरन्त प्रकट हो गए। इससे पूर्व विधायक की अनुपस्थित को लेकर विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व आमजन के बीच चर्चा जारों पर रही।
सरूपगंज. मुख्यमंत्री की प्रस्तावित यात्रा को लेकर ३० अगस्त को बजरंग चौराहा के पास होने वाली आमसभा के स्थल का बुधवार को संभागीय आयुक्त ललित गुप्ता ने निरीक्षण किया। इस मौके जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर आशाराम डूडी, पिण्डवाड़ा एसडीएम राजलक्ष्मी गहलोत, तहसीलदार बृजेश गुप्ता, उप प्रधान विनोद दवे, नायब तहसीलदार गलबाराम मीणा आदि मौजूद थे।
जुआरियों व अवैध शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई नहीं होने की शिकायत
आबूरोड. शहर में धार्मिक स्थलों व मुख्य मार्गों के आसपास अवैध रूप से शराब बिक्री व जुआ खेलने पर कोई कार्रवाई नहीं होने की शिकायत गृहमंत्री से की गई है। पूर्व भाजपा नगर अध्यक्ष भगवानदास कुमावत ने ज्ञापन भेजकर बताया कि आनंदेश्वर महादेव मंदिर के आसपास दिनभर समाजकंटों का जमावड़ा लगा रहता है। पूर्व में भी एक वरिष्ठ नागरिक से रुपए से भरा बैग छीनकर भागने की घटना हो चुकी है। कई बार पुलिस प्रशासन को शिकायत के बावजूद कार्रवाईनहीं की जा रही है।