27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PM मोदी कल आबूरोड पहुंचेंगे, अम्बाजी में 7200 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास

-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार रात्रि को आबूरोड के मानपुर हवाई पट्टी पहुंचेंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Suresh Hemnani

•

Updated: 29 Sep 2022, 8:14 PM IST

PM मोदी कल आबूरोड पहुंचेंगे, अम्बाजी में 7200 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास

PM मोदी कल आबूरोड पहुंचेंगे, अम्बाजी में 7200 करोड़ के विकास कार्यों का करेंगे शिलान्यास

सिरोही/आबूरोड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी [ Prime Minister Narendra Modi ] एक दिवसीय गुजरात दौरे के बाद शुक्रवार रात्रि आबूरोड मानपुर हवाई पट्टी पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया [ BJP State President Satish Poonia ] समेत भाजपा नेताओं ने प्रधानमंत्री के स्वागत कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। शुक्रवार को प्रदेश में प्रधानमंत्री के आगमन से छापरी गांव से मानपुर हवाई पट्टी तक 11 किलोमीटर के रास्ते पर कार्यकर्ताओं की मानव श्रंखला के रूप में स्वागत किया जाएगा।

शहर के अम्बाजी मार्ग पर प्रस्तावित फोरलेन से मानपुर तक की सडक़ पर व्यवस्थाओं को चाक चौबंद किया। मानपुर, आकराभट्टा समेत तलहटी तिराहे तक सडक़ के दोनों तरफ से अस्थाई अतिक्रमणों को हटवाया। वहीं प्रधानमंत्री के विशेष विमान से मानपुर हवाई पट्टी से उड़ान भरने की तैयारियों को लेकर हवाई पट्टी परिसर छावनी में बना रहा। पुलिस व सुरक्षा एजेंसी के अधिकारी हवाई पट्टी पर व्यवस्थाओं में जुटे रहे।

ये रहेगा प्रधानमंत्री कार्यक्रम
प्रधानमंत्री के दौरे के निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक शाम 5.15 दौरे दांता हवाई पट्टी पहुंचेंगे। इसके बाद शाम 5.45 बजे जनसभा में शिरकत करेंगे। यहां करीब आबूरोड-तारंगा हिल रेल लाइन प्रोजेक्ट की शुरुआत के अलावा 7200 करोड़ के विभिन्न परियोजना का लोकार्पण कर शाम 7 बजे अम्बाजी मंदिर पहुंचेंगे। यहां मां अम्बा की पूजा के बाद गब्बर में महाआरती कर रात्रि 8.20 पर आबूरोड रवाना होंगे। यहां रात्रि 8.50 पर मानपुर हवाई पट्टी पहुंचने के बाद स्वागत कार्यक्रम के बाद रात्रि 8.55 पर विशेष विमान से अहमदाबाद रवाना होंगे।

प्रदेश में प्रवेश के साथ पुष्प वर्षा से प्रधानमंत्री का होगा स्वागत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राज्य सीमा अम्बाजी मार्ग पर छापरी गांव से आगमन के साथ कार्यकर्ताओं की मानव शृंखला पुष्पवर्षा कर प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे। छापरी गांव से मानपुर हवाई पट्टी तक 11 किलोमीटर के सड़क मार्ग पर कार्यकर्ताओं की व्यवस्था को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में स्वागत किया जाएगा। नगरपालिका की ओर से प्रधानमंत्री के अम्बाजी मार्ग से आगमन को लेकर हीरापुरा से पुराना चैकपोस्ट तक सड़क के दोनों तरफ रोशनी से सजाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी का बतौर प्रधानमंत्री यह पहला दौरा है। इससे पूर्व बतौर गुजरात मुख्यमंत्री 31 अक्टूबर 2004 व 2007 में आबूरोड आए थे।

स्वागत कार्यक्रम के लिए ऑटो रिक्शा रैली को किया रवाना
प्रधानमंत्री के स्वागत कार्यक्रम को लेकर भाजपा की ओर से जिले भर में गांव-गांव ऑटो रिक्शा घूमाकर प्रचार किया। इसमें अधिकाधिक कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम में शिरकत करने की अपील की गई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने मानपुर हवाई पट्टी से ऑटो रिक्शा रैली को रवानगी दी।