5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी विद्यालयों के बच्चों ने ऐसा क्या किया कि सरकार दूध में चीनी डालना भूली

विद्यार्थियों को फीके दूध से बनानी होगी सेहत
2 min read
Google source verification
sirohi

sirohi

सिरोही. जिले के सरकारी स्कूलों के सवा लाख बच्चों को नए शैक्षणिक सत्र से मिड डे मील में सरकार ने दूध पिलाने की तैयारी कर ली है लेकिन सरकार चीनी डालना भूल गई। बच्चों को दूध फीका ही पिलाना पड़ेगा।
अब तक शक्कर खरीदने का बजट नहीं दिया है। ऐसे में शिक्षा विभाग के अधिकारी चिंतित हैं कि बच्चों को फीका दूध कैसे पिलाएंगे? शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में दूध के दाम में भी भेदभाव किया है। जानकारी के अनुसार सरकार ने गुणवत्तापूर्ण दूध देने व इसमें होने वाले खर्च के लिए तो बजट का प्रावधान किया है, लेकिन चीनी का बजट देना भूल गई। आवश्यक बर्तन खरीदने के लिए दो हजार पांच सौ रुपए और प्रति ग्लास के लिए बीस रुपए का बजट दिया है। दिशा-निर्देशों में दूध कहां से मिलेगा, इसका जिक्र है।
यह है योजना
जिले के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के एक लाख १४ हजार २६ विद्यार्थियों को दूध दिया जाएगा। कक्षा एक से पांच तक 150 तथा छह से आठ तक के विद्यार्थियों को 200 एमएल दूध दिया जाएगा।
नहीं मिला जवाब
मिड डे मील में सप्ताह में तीन दिन दूध पिलाने की योजना को लेकर शिक्षा विभाग के प्रमुख शासन सचिव ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारियों से फीडबैक लिया जिसमें चीनी का मुद्दा छाया रहा। अधिकारियों ने पूछा लेकिन जवाब नहीं मिला। दूध की व्यवस्था के लिए जिले के सभी संस्था प्रधानों को उत्तरदायी बनाया है। गुणवत्ता जांचने के लिए शिक्षक पहले गर्म दूध चखेंगे। इसके बाद ही बच्चों को वितरित किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में खुला दूध इस्तेमाल करने से गुणवत्ता पर नजर रखना जरूरी है। जांच लेक्टोमीटर से की जाएगी।

हत्या का आरोपित पति गिरफ्तार

सिरोही. रोहिड़ा थाना क्षेत्र के वाटेरा के खाराफली में पत्नी की हत्या के आरोपित पति को पुलिस ने गुरुवार को कासिन्द्रा के जंगलों से गिरफ्तार किया। इधर, दिनभर चली सामाजिक पंचायती के बाद मौताणा तय होने पर पोस्टमार्टम के बाद शव पीहर पक्ष को सुपुर्द किया गया। थाना प्रभारी भगवतसिंह ने बताया कि खाराफ ली वाटेरा निवासी मनिया पुत्र कालाराम गमेती ने बुधवार को कहासुनी के बाद पत्नी जमता देवी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी। जिस पर आरोपित पति को दूसरे दिन गिरफ्तार किया गया। इधर, दिनभर पंचायती चलने के बाद भूला सरपंच कन्हैयालाल अग्रवाल, वाटेरा सरपंच राजूराम गमेती व उप सरपंच चन्द्रकान्त वैष्णव की समझाइश करने पर मौताणा तय कर शव को पीहर पक्ष को सुपुर्द किया गया।