5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO ग्राउंड जीरो से जन-मन… चहुंओर समस्याएं ही समस्याएं, मूलभूत सुविधाओं का टोटा

आबू-पिंडवाड़ा विधानसभा क्षेत्र
2 min read
Google source verification
sirohi

sirohi

दर्शन शर्मा की रिपोर्ट

आबूरोड. आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आदिवासी क्षेत्र के आबू पिंडवाड़ा के मतदाताओं का मानस टटोलने के लिए बुधवार दोपहर तलहटी चल दिए। तलहटी चौराहे पर बैठे कुछ युवाओं से वार्ता हुई तो उन्होंने बताया कि चुनाव में वायदे तो कई किए जाते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कार्य नहीं होता है। बुनियादी समस्याएं तो जस की तस ही रहती है। बस स्टैंड पर खड़े युवा रमेशकुमार ने बताया कि रोजाना आबूरोड-माउंट आबू मार्ग से हजारों पर्यटक गुजरते हैं, लेकिन शौचालय की सुविधा नहीं है। सुलभ कॉम्पलेक्स बनकर तैयार है। विधायक की उपस्थिति में ही फीता काटकर उद्घाटन तो कर दिया, लेकिन अब तक कॉम्पलेक्स शुरू नहीं हुआ है। पार्किंग की भी कोई पर्याप्त सुविधा नहीं है। ऐसे में पर्यटकों को काफी परेशानी होती है। चौधरी कॉलोनी निवासी प्रकाश बंजारा ने बताया कि कॉलोनी को बसे हुए कई दशक हो चुके हैं, लेकिन अब तक मूलभूत सुविधाएं नहीं मुहैया हुई है। पानी के लिए लोगों को टैंकर डलवाने पड़ते हैं। नालियां व रोड लाइट की भी कोई व्यवस्था नहीं है। मुदरला गांव के जोगी वास पहुंचने पर यहां निवासरत डायाराम ने बताया कि समस्याएं तो कई हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद कभी जनप्रतिनिधि पूछने ही नहीं आए। हां, समस्या लेकर पंचायत कार्यालय में जरूर गए हैं। एक-दो बार विधायक से भी मुलाकात की थी, पर समस्याएं आज भी ज्यों की त्यों है। दो वर्ष पूर्व ही भारी बारिश में केलू पोश मकान टूट गया था, मुआवजे के लिए पंचायत में आवेदन किया था, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
पास ही निवासरत मणिदेवी ने बताया कि सरकार की ओर से पंचायत में जगह-जगह शौचालय बनवाने के लिए राशि दी गई, लेकिन बस्ती में शौचालय नहीं बनवाए जाने से सभी को खुले में शौच जाने को विवश होना पड़ता है। पेयजल के लिए एक ही नल है जिससे पानी भरना पड़ता है। हैंडपम्प कई खराब पड़े हैं।आमथला तिराहे के चौपाल पर बैठे वरिष्ठ जन देवाराम ने बताया कि गांव में जल निकासी की स्थिति खस्ता है। घरों से निकलने वाले पानी के सड़क पर फैलने से रोजाना आवाजाही में परेशानी होती है। गांव के पास बने तालाब में भी अतिक्रमण हो रहे हैं। इसकी ठीक से सफाई व देखरेख की जाए तो जल स्तर ऊंचा हो सकता है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।

क्षेत्र की प्राथमिकताएं
पिंडवाड़ा कॉलेज का जनापुर हाइवे पर निर्माण हो
पिंडवाड़ा तहसील टीएसपी घोषित हो
सरूपगंज कस्बे में बस स्टैंड का निर्माण हो
सरूपगंज-रोहिड़ा मार्ग पर रेलवे पुल का निर्माण हो
मुख्य ट्रेनों का पिंडवाड़ा स्टेशन पर ठहराव हो