4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आबू-पिण्डवाड़ा : जनता के लिए हमेशा तैयार रहा, आगे भी कोई कमी नहीं छोडंूगा

भाजपा के खेमे में जश्न: टिकट मिलते ही नेताजी ने बंटवाई मिठाई, खुशी से झूमे समर्थक
less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

sirohi

आबूरोड/पिण्डवाड़ा. अंदरुनी विरोध और चेहरा बदलने की कवायद को दरकिनार कर आबू-पिंडवाड़ा विधानसभा सीट से मौजूदा विधायक समाराम गरासिया को पार्टी ने इस बार फिर मौका दिया है।
गरासिया ने साल 2003 में भी जीत हासिल की। इसके बाद फिर 2013 में चुनाव जीते और जनता की सेवा का बीड़ा उठाया। इस बार पिंडवाड़ा से नए चेहरे को मौका देने की कवायद के चलते कई दावेदार सामने आए और मुखर होकर राय भी रखी। संभावना जताई जा रही थी कि पार्टी इस बार चेहरा बदलेगी और नया चेहरा सामने आएगा लेकिन इन सभी संभावनाओं को दरकिनार करते हुए भाजपा ने एक बार फिर समाराम गरासिया पर दावं खेला है। जैसे ही गरासिया का भाजपा की ओर से जारी उम्मीदवारों की पहली सूची में नाम आया तो समर्थकों के फोन आने शुरू हो गए। लोग निवास पर पहुंचे और बधाई दी। साथ ही मिठाई भी बांटी। बोले-जनता के लिए हमेशा तैयार रहा हूं और आगे भी रहूंगा। इसमें कोई कमी नहीं छोडूंगा।

टिकट मिलते ही पहली बात
जनता के कार्यों के लिए सदैव तैयार
समाराम गरासिया, उम्र 51

शिक्षा: आठवीं

आ बू -पिंडवाड़ा विधानसभा उम्मीदवार के लिए टिकट देकर पार्टी में मुझपर भरोसा जताया है। उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। क्षेत्र का विकास और जन सेवा ही मेरा राजनीतिक ध्येय है। इसे पूरा करने के लिए मैं हमेशा तैयार रहूंगा। इसमें कोई कोताही नहीं बरतूंगा। यह सबकुछ जनता के प्रयासों और आशीर्वाद से ही संभव हुआ है। मेरा प्रयास रहेगा कि सबको साथ लेकर चलूं।

पिछले चुनाव का गणित

समाराम गरासिया
भाजपा 61,453

गंगाबैन गरासिया
कांग्रेस 30,598

जीत का अंतर : 30,855

जीत का आधार
-जातिगत आधार
-स्थानीय चेहरा
-सहज उपलब्धता
-देहाती भाषायी
-जाना-पहचाना चेहरा
-आमजन से जुड़ाव