27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SIROHI : राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शुरू

कालन्द्री. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला सिरोही का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन मंगलवार को ब्रह्मधाम कालंद्री में शुरू हुआ।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat Kumar Prajapat

•

Updated: 27 Sep 2022, 8:05 PM IST

SIROHI : राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शुरू

कालन्द्री में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन में मौजूद अतिथि।

कालन्द्री.राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला सिरोही का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन मंगलवार को ब्रह्मधाम कालंद्री में शुरू हुआ। अधिवेशन के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख अर्जुन राम पुरोहित रहे। अध्यक्षता सिरोही प्रधान हसमुख कुमार ने की। विशिष्ट अतिथि दंडी स्वामी देवानंद महाराज ब्रह्मधाम कालंद्री, पुष्पा कंवर देवड़ा, कानाराम कुम्हार संभाग संगठन मंत्री, कन्हैयालाल पुरोहित ब्रह्मधाम कालंद्री एवं मनोहर सिंह उदावत संयोजक, डूंगरसिंह देवड़ा जिला अध्यक्ष, शैतान सिंह राठौड़ रहे।

जिला प्रमुख अर्जुन राम प्रमुख ने शिक्षकों को विद्यालय में शिक्षा का स्तर गुणवत्तापूर्ण बनाने व शिक्षा राष्ट्रवादी बनाने का प्रयास करने का आह्वान किया। प्रधान ने ग्रामीण क्षेत्र में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का शिक्षकों से आग्रह किया। विजय प्रकाश गौत्तम जिला कोषाध्यक ने पूरे वर्ष का आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता स्वरूप दान प्रांतीय संगठन मंत्री विद्या भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राष्ट्रीयता की भावना, अनुशासन, देश भक्ति व देश सेवा के लिए विद्यार्थियों का निर्माण करने की बात कहीं। इस अवसर पर रामचन्द्र रावल, मनमोहन शर्मा, प्रदीप सिंह गोहिल, शंकर लाल, जगदीप सिंह परमार सहसंयोजक, डूंगर सिंह चारण, खुवन्त खत्री, भूरा राम चौधरी, नथा राम परमार, मन्ना राम कोली, लक्ष्मीनारायण खंडेलवाल, गोविंद छीपा, भंवर लाल माली, रूप सिंह, सरूपा राम, झालम सिंह, दलपत सिंह, सुजीत कुमार रावल, बद्री दान, हमीरसिंह, जितेंद्र कुमार, अरविन्द सिंह आदि मौजूद थे।