27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करें – डॉ. टी शुभमंगला

महिला महाविद्यालय में युवा महोत्सव कार्यक्रम आयोजित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Mahendra Vaghela

•

Updated: 9 Oct 2022, 3:39 PM IST

जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करें - डॉ. टी शुभमंगला

जीवन का लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करें - डॉ. टी शुभमंगला

सिरोही. राजकीय महिला महाविद्यालय सिरोही में शनिवार को युवा महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला परिषद सिरोही मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. टी शुभमंगला, विशेष अतिथि कोषाधिकारी अल्का सिंह, कार्यक्रम अधिकरी रतिराम रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र सिंह राठौड ने की।

मुख्य अतिथि डॉ. टी शुभमंगला ने छात्राओं को अपने जीवन के लक्ष्य को निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया। अतिथि रतिराम ने छात्राओं को मतदाता पहचान पत्र से संबंधित वोटर हेल्पलाईन के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य राठौड ने छात्राओं को मतदान अवश्य करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी। कार्यक्रम में भाग लेने वाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह दिए गए। कार्यक्रम का संचालय डॉ. तपेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं सहित महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहे ।

महिला महाविद्यालय में ऑनलाईन प्रवेश आवेदन की तिथि बढाई
सिरोही. राजकीय महिला महाविद्यालय सिरोही में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए स्नातकोत्तर पूर्वार्द्ध विज्ञान में प्रवेश के लिए ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि बढाकर 27 अक्टूबर कर दी गई है। प्राचार्य डॉ. शैलेन्द्र सिंह राठौड ने बताया कि विज्ञान संकाय के लिए रसायन शास्त्र विषय में ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 6 अक्टूबर तक थी।