
sirohi
सिरोही. हमें सिलिकोसिस नामक बीमारी है और पिण्डवाड़ा के बीडीओ साहब हमारा पंजीयन नहीं कर रहे हैं जबकि हमारे पास सारे दस्तावेज हैं। यहां तक कि न्यूमोकोनियोसिस बोर्ड की ओर से जारी सिलिकोसिस का प्रमाण-पत्र तक है। फिर भी हमें महीनों से चक्कर कटवा रहे हैं लेकिन रजिस्ट्रेशन नहीं कर रहे। क्या वे हमारी मौत की राह देख रहे हैं? क्या कभी जिंदा रहते हमें श्रमिक डायरी मिल पाएगी? यह कारुणिक वेदना है पिण्डवाड़ा क्षेत्र के नौ सिलिकोसिस पीडि़त श्रमिकों की। ये श्रमिक शुक्रवार को यहां कलक्टर से मदद की गुहार करने पहुंचे थे। इस दौरान जब 'पत्रिकाÓ ने इनका दर्द बांटने का प्रयास किया तो इनके जेहन में छिपी भावनाएं जाहिर होते देर नहीं लगी। सुनिए उन्हीं के शब्दों में।
जीवित रहते मिल पाएगी मदद...
पिण्डवाड़ा के घरट ग्राम पंचायत के गडिया निवासी मोवाराम गरासिया का कहना था कि इस बीमारी का कोई कारगर इलाज नहीं है यानी लाइलाज है। हमें पता है कि हमारी मौत तय है लेकिन सरकारी मदद के लिए पंजीयन जरूरी है और हमारे पास इस बीमारी के सारे दस्तावेज हैं फिर बीडीओ साहब क्यों अटकाकर बैठे हैं? यदि समय रहते ऐसी मदद नहीं मिले तो बाद में किस काम की। ठीक ऐसी ही वेदना गडिया निवासी नारायणलाल की भी है। जैसा कि नारायण बताते हैं, 'पत्थर घड़ाई का काम करता था क्योंकि पूरे परिवार के लालन-पालन की जिम्मेदारी मुझ पर है। सांस की समस्या होने पर जांच करवाई तो सिलिकोसिस का पता चला। मैंने दस्तावेज के साथ जून में पंजीयन के लिए आवेदन किया लेकिन अब तक रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ।Ó
हमें दो इमदाद, हम दुआएं देंगे
बकौल भारमाराम गरासिया- 'मुझे सांस की दिक्कत हुई और जांच के बाद इस बीमारी का पता चला। सिरोही के न्यूमोकोनियोसिस बोर्ड की ओर से सिलिकोसिस का प्रमाण-पत्र भी दिया गया। चूंकि मैं निर्माण श्रमिक हूं इसलिए श्रम विभाग की ओर से संचालित भवन एवं अन्य सनिर्माण श्रमिक कल्याण मण्डल योजना में पंजीयन के लिए 29 मार्च 2018 को आवेदन किया लेकिन पिण्डवाड़ा के विकास अधिकारी ने आज तक मेरी श्रमिक डायरी नहीं बनाई है। इस कारण राज्य सरकार के नियम के तहत मिलने वाले लाभ नहीं ले पा रहा हूं। मेरे चार बेटे हैं और बीमारी का खर्च बढ़ता जा रहा है। अब हमारे पास देने को कुछ नहीं हैं...हम सिर्फ दुआएं दे सकते हैं। अब सिर्फ कलक्टर साहब से न्याय की उम्मीद है।Ó
बीडीओ के पास कहां-कितने आवेदन अटके
पंचायत समिति प्राप्त आवेदन बीडीओ के पास लम्बित
आबूरोड 1238 31
पिण्डवाड़ा 7384 1588
रेवदर 4864 547
शिवगंज 1528 172
सिरोही 2259 194
कुल 17273 2532
मैं हड़ताल पर हूं...
&मंै अभी हड़ताल पर हूं। मैंने जिसे चार्ज दिया था। उन्होंने काम किया या नहीं। मुझे इसकी जानकारी नहीं है।
राजेन्द्र मेघवाल, विकास अधिकारी, पंचायत समिति पिण्डवाड़ा
&मामले को लेकर बीडीओ से बात की जाएगी। हड़ताल के कारण कोई दिक्कत आएगी तो दूसरे को चार्ज देंगे।
अनुपमा जोरवाल, कलक्टर
Published on:
6 Oct 2018, 9:50 AM IST
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.