25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सांसद ने सिरोही एवं जालोर में बीएसएनएल की सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश आधार पंजीकरण एवं ग्राहक सेवा केंद्र का किया उद्घाटन

- सिरोही जिला दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक आयोजित
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat Kumar Prajapat

•

Updated: 19 Oct 2022, 2:51 PM IST

सांसद ने सिरोही एवं जालोर में बीएसएनएल की सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश आधार पंजीकरण एवं ग्राहक सेवा केंद्र का किया उद्घाटन

सिरोही जिला दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक में मौजूद सांसद व अन्य।

सिरोही.जिला दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक मंगलवार को बीएसएनएल के उप महाप्रबंधक कार्यालय सिरोही में सांसद देवजी एम पटेल के मुख्य आतिथ्य में हुई। जिसकी अध्यक्षता सिरोही दूरसंचार के उप महाप्रबंधक(प्रचालन) संजय शाह द्वारा की गई। बैठक में दूरसंचार सलाहकार समिति के मनोनीत सदस्य दिनेश कुमार पुरोहित सांचौर, सरजन सिंह सांचौर, नरपत दान चारण माउंट आबू, हीराराम जाखड सायला एवं सहायक महाप्रबंधक नेमीचंद सिंगारिया, मुख्य लेखाधिकारी नरेश सोनी, उपमंडल अभियंता आवड दान, उपमंडल अभियंता मनोज कुमार आचार्य, उपमंडल अभियंता नवीन मिस्त्री एवं बीएसएनएल के समस्त अधिकारियों ने भाग लिया। सांसद देवजी पटेल द्वारा बीएसएनएल के पीडब्लूडी स्थित कार्यालय में आधार पंजीकरण एवं ग्राहक सेवा केंद्र का दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया एवं दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक में सांसद ने सिरोही एवं जालोर जिले में बीएसएनएल की सेवाओं को सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। बीएसएनएल के अधिकारियों को दूरसंचार सेवाओं के अधिक से अधिक प्रचार कर जन जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया एवं सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण कर बीएसएनएल के प्रति लोगों में विश्वास को बनाए रखें। दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्यों ने नक्की झील पर वाईफाई जोन बनाने, पथमेड़ा में 4जी सेवा शुरू करने एवं दूरसंचार सेवाओं के विस्तार के लिए सुझाव दिए ।

उप महाप्रबंधक(प्रचालन) संजय शाह ने बताया कि भारत सरकार के डिजिटल इंडिया मिशन एवं आत्म निर्भर भारत अभियान के तहत सिरोही एवं जालोर क्षेत्र में दूरसंचार सेवाओं से वंचित गांवों में 63 नए 4जी टावर लगाने के लिए 4जी प्रोजेक्ट प्रक्रियाधीन हैं। जिसके अंतर्गत वर्तमान में टावर के लिए गांवों में 2000 वर्ग फुट निशुल्क भूमि आवंटन के लिए राजस्व विभाग से समन्वय किया जा रहा है। अंत में जिला दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक में सहायक महाप्रबंधक नेमीचंद सिंगारिया ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आश्वासन दिया कि सदस्यों के सुझावों पर शीघ्र ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।