
sirohi patrika
सिरोही. जिले में सब्जी की फसल के लिए इस बार किसानों को बीज के किट नि:शुल्क मिलेंगे। इसके लिए उद्यान आयुक्तालय की ओर से जिले में सब्जी बीज के 54 हजार 800 किट वितरण के लिए आवंटित किए गए हैं। जिसमें खरीफ, रबी व जायद फसलें शामिल है। फिलहाल खरीफ फसल के लिए 17 हजार 300 किट वितरित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री बजट घोषणा की पालना में जिले में 54 हजार 800 किसानों को सब्जी बीज किट नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। सब्जी बीज के किट जायद, खरीफ एवं रबी फसल के लिए आवंटित हुए है। इससे किसानों का सब्जी उत्पादन के प्रति रूझान बढ़ेगा। जिले में 34 हजार कोम्बो व 20 हजार 800 एकल बीज किट वितरण का लक्ष्य है।
एकल सब्जी बीज किट 0.05 हैक्टेयर एवं कोम्बो सब्जी बीज किट 0.01 हैक्टेयर क्षेत्र के लिए होगा। राष्ट्रीय बीज निगम की ओर से स्व उत्पादित गुणवत्तायुक्त एवं अधिक उत्पादन देने वाली उन्नत किस्मों की आपूर्ति की जाएगी। कोम्बो किट में 100 वर्ग मीटर क्षेत्र के लिए पांच प्रकार के बीज किट मिलेंगे, जबकि एकल सब्जी बीज किट 500 वर्ग मीटर क्षेत्र के लिए एक ही प्रकार के सब्जी के बीज मिलेंगे।
ग्राम पंचायत स्तर पर होगा सब्जी के किट का वितरण
उद्यान विभाग के उप निदेशक डॉ. हेमराज मीना ने बताया कि सब्जी बीज किट वितरण के लिए संबंधित ग्राम पंचायत के सरपंच की अध्यक्षता में निर्धारित कमेटी की ओर से किसानों को सब्जी बीज के किट वितरित किए जाएंगे। एक पात्र किसान को एकल या कोम्बो सब्जी किट में से एक ही उपलब्ध कराया जाएगा। ये बीज किट किसानों को नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। खरीफ सीजन के 17 हजार 300 किट प्राप्त हो गए हैं। जिनकाे संबंधित सहायक कृषि अधिकारी को भिजवा दिए गए है। कल से जिले में बीज किट का वितरण शुरू हो जाएगा।
जिले में किसानों को मिलेंगे सब्जी के बीज किट
- कोम्बो सब्जी बीज किट वितरण के लक्ष्य 0.01 हैक्टेयर
- खरीफ - 10000
- रबी - 20000
- जायद - 4000
- योग - 34000
एकल सब्जी बीज किट वितरण के लक्ष्य 0.05 हैक्टेयर
- खरीफ - 8300
- रबी- 11000
- जायद - 1500
- योग - 20800
खरीफ सीजन के 17 हजार 300 किट प्राप्त हुए
इस बार सिरोही जिले को सब्जी बीज के 54 हजार 800 किट वितरण करने का लक्ष्य मिला है। खरीफ सीजन के 17 हजार 300 किट प्राप्त हो गए है। जिनकाे संबंधित सहायक कृषि अधिकारियों को भिजवा दिए गए है। कल से जिले में बीज किट का वितरण शुरू जो जाएगा। यदि कोई किसान सब्जी उगाने के इच्छुक है वो अपना जन आधार कार्ड के साथ स्थानीय कृषि पर्यवेक्षक या सहायक अधिकारी से सम्पर्क कर सकते है।
डॉ. हेमराज मीना, उप निदेशक उद्यान, सिरोही
Published on:
19 Jul 2023 07:19 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
