4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाजिरी को लेकर वाल्मीकि समाज ने किया विरोध, बोले: काम की निष्पक्ष जांच हो

नगरपालिका सफाईकर्मियों का मामला
2 min read
Google source verification
sirohi

sirohi nagar parishad

सिरोही. नगर परिषद में सफाईकर्मी भर्ती के बाद से ही विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा। शिवगंज और सिरोही समेत आस-पास के वाल्मीकि समाज के लोगों ने शुक्रवार को सभापति व आयुक्त से मुलाकात कर इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इनका कहना था कि जो सफाईकर्मी ड्यूटी पर आ रहे हैं और काम कर रहे हैं उनकी नियमित हाजिरी भरी जाए और जो नहीं आ रहे उनकी अनुपस्थिति दर्ज की जाए। वाल्मीकि समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि सफाईकर्मी की भर्ती में अन्य समाज के लोगों की भी नौकरी लगी है। इनमें से अन्य समाज के कुछ लोग ही काम पर आ रहे हैं और शेष काम पर नहीं आ रहे। जो काम पर नहीं आ रहे हैं उनको बर्खास्त किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि सात दिन में उनकी मांगों पर अमल नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान वाल्मीकि समाज के युवा अध्यक्ष रमन चावरिया, ताराचंद वाघेला, महेन्द्र वाघेला शिवगंज, रामलाल, विजय, बाबूलाल, सुरेश परमार, प्रवीण वाघेला, आनंद वाघेला, तेजस, गणेश, सुरेन्द्र, अर्जुन, विकास, सुभम समेत कई जने मौजूद थे।

एसआई पर भी आरोप
वाल्मीकि समाज के लोगों ने परिषद के एसआई प्रवीण कुमार पर भी आरोप लगाया कि यह हाजिरी रजिस्टर में गड़बड़ी कर रहे हैं। इनके खिलाफ भी कार्रवाई हो।

नहीं की गड़बड़ी...
हमारी ओर से सबकी नियमित हाजिरी भरी जा रही हैै। कहीं कोई गड़बड़ी नहीं की जा रही।
प्रवीण कुमार, एसआइ, नगरपालिका सिरोही

सरकारी जमीन के पट्टे देने का आरोप
सिरोही. नगर परिषद में प्रतिपक्ष नेता ईश्वरसिंह डाबी एवं कांग्रेस पार्षदों ने शुक्रवार को जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल को ज्ञापन देकर सभापति ताराराम माली पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए निलंबित करने की मांग की।
उन्होंने आरोप लगाया कि सभापति का सरकारी जमीनों पर अधिकार नहीं होने के बावजूद पट्टे वितरित किए।
नियम विरुद्ध दस कार्मिकों को नियुक्ति दी, उसके बाद न्यायालय के आदेश पर हटाया गया। खाली कॉलॉनियों में सडक़ एवं नालियों का निर्माण किया जबकि जिन इलाकों में अच्छी आबादी है वहां सडक़ निर्माण में कोताही बरती। हाईकोर्ट के अतिक्रमण हटाने के आदेश के बाद भी गोयली चौराहा आदि में रिश्तेदारों के अतिक्रमण को नहीं तोड़ा गया। ज्ञापन के साथ दस्तावेज भी दिए गए हैं। ज्ञापन में मामलों में उच्च स्तरीय जांच करवा सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ पार्षद जितेन्द्र सिंघी, मारुफ हुसैन, सीतादेवी राणा मौजूद थे।