4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्रिका की प्रकाशित खबर का असर: ओम प्रकाश ही रहेंगे नवीन भवन स्कूल के प्रधानाचार्य

राजकीय उच्च माध्यमिक नवीन भवन स्कूल में ओम प्रकाश ही प्रधानाचार्यरहेंगे
2 min read
Google source verification
sirohi

sirohi

सिरोही. शहर की राजकीय उच्च माध्यमिक नवीन भवन स्कूल में ओम प्रकाश ही प्रधानाचार्यरहेंगे। पिछले दिनों स्थानांतरण के दौरान कांतिलाल खत्री को नवीन भवन में लगाया गया था। उसके कुछ दिनों बाद ही हालीवाड़ा स्कूल में स्थानांतरण कर दिया था। काउंसलिंग के बाद जयपुर से ओम प्रकाश को लगा दिया था लेकिन खत्री स्टे लाकर नवीन भवन स्कूल आ गए। ऐसे में दो प्रधानाचार्य हो गए थे। राजस्थान पत्रिका ने 30 जून को ‘दो प्रधानाचार्य से शिक्षक व विद्यार्थी असमंजस में’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित कर मामला उजागर किया था। इसके बाद विभाग ने तीन-चार दिन बाद आदेश निकालकर कांतिलाल खत्री को सांचौर भेज दिया। अब ओम प्रकाश नवीन भवन के प्रधानाचार्यहोंगे।

सिरोही जिले के 75 लिपिक सीख रहे नवाचार
सिरोही. शहर के रमसा कार्यालय में राज्य सरकार के अग्रिम पंक्ति के कार्मिकों के 12 दिवसीय आगमन प्रशिक्षण शिविर में नई जानकारी दी जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य कौशल प्रदान कर कार्यक्षमता में संवद्र्धन करना है। उदयपुर से आए अनुसंधान अधिकारी अरविन्द सुराणा ने बताया कि शिविर में नवाचार के गुर सिखाए जा रहे हैं। इसमें जिले भर के 75 लिपिक शामिल हैं। शिविर का समापन 13 जुलाई को होगा।
यह है उद्देश्य
- स्वयं के व्यवहार में आवश्यक परिवर्तन लाने के लिए प्रबंधन के विभिन्न आयाम यथा-समन्वय सामथ्र्य, समूह निर्माण एवं नेतृत्व शक्ति की मूलभूत विशेषताओं का वर्णन करना।
- सुशासन के लिए इ-गवर्नेन्स व सूचना प्रौद्योगिकी की भूमिका
- गैर सरकारी संगठनों के कुछ उदाहरणों से लोक सेवा प्रदायगी का बेहतर प्रबंधन
- स्वयं के विभागों के कार्यक्षेत्र व कार्य प्रणाली की जानकारी
- सेवा, वित्तीय नियम तथा कार्यालय प्रबंधन सीखना

जिला प्रमुख का स्वागत
पोसालिया.जावाल से पोसालिया सडक़ का नवीनीकरण करने पर जिला प्रमुख पायल परसरामपुरिया का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान जिला परिषद सदस्य शंकरलाल कुमावत, भावाराम, प्रकाश मेघवाल, शंकर देवासी, वगताराम आदि मौजूद थे।

कांगे्रस प्रभारी नियुक्त
सिरोही. जिला कांग्रेस कमेटी ने अग्रिम संगठनों की सक्रियता के लिए प्रभारियों को नियुक्त किया। जिलाध्यक्ष जीवाराम आर्य ने बताया कि महिला कांग्रेस के लिए पूर्व जिला प्रमुख अनिता बाकोलिया, युवक कांग्रेस के लिए पूर्व प्रदेश युवक कांग्रेस सचिव लीलाराम गरासिया, सेवादल कांग्रेस के आनन्द जोशी रेवदर, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के लिए आबूरोड के पूर्व पालिका अध्यक्ष अश्विन गर्ग, मजदूर संगठन इन्टक के लिए गणपतसिंह, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के लिए वरिष्ठ नेता पूर्व जिला परिषद सदस्य हिम्मत सुथार, शक्ति प्रोजेक्ट से जोडऩे के लिए जेसाराम मेघवाल को प्रभारी मनोनीत किया।