
ट्रोलर की टक्कर से कार चालक व साथी युवक की मौके पर ही मौत
अनादरा. गुलाबगंज-अनादरा हाईवे पर ट्रोलर की टक्कर से कार चालक समेत दो जनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कार से बाहर निकालकर अनादरा अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। थानाधिकारी गीता ङ्क्षसह चौधरी के अनुसार मंगलवार अपराह्न करीब 3 बजे डाक निवासी कार चालक देवीङ्क्षसह (26) पुत्र लक्ष्मणङ्क्षसह गांव के ही अपने साथी कमलेश कुमार (28) पुत्र प्रभुराम प्रजापत गांव से कार में सिरोही की तरफ जा रहे थे। गुलाबगंज के आशापुरा पेट्रोल पम्प से कुछ आगे गुलाबगंज से अनादरा की तरफ आ रहे ट्रोलर चालक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक देवीङ्क्षसह राजपूत और उसका साथी कमलेश कुमार प्रजापत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर एएसआई कसनाराम चौधरी, कृष्णगंज चौकी के हैडकान्स्टेबल खीमङ्क्षसह मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे तथा दोनों मृतकों को कार से बाहर निकाल कर अनादरा अस्पताल की मोर्चरी पहुंचवाया।
देवीङ्क्षसह परिवार में इकलौता पुत्र था और महीनेभर बाद ही उसकी शादी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी कि यह हादसा हो गया। माता-पिता मजदूरी कर जीवन यापन करते होने व देवीङ्क्षसह अकेला पुत्र होने से उन पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।
कार की टक्कर में बाइक सवार घायल- आबूरोड. आबूरोड-माउंट आबू मुख्य मार्ग पर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय के पास कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। सदर पुलिस ने कार चालक के खिलाफ दुर्घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार उमरणी निवासी सुनील पुत्र नवाराम गरासिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसके पिता नवाराम गरासिया सोमवार को सब्जी लेकर आकराभट्टा से तलहटी जा रहे थे। तभी ब्लू माउंट होटल के आगे एक कार के चालक ने टक्कर मार दी। जिससे उसके पिता को गम्भीर चोटें आई। सरकारी अस्पताल से उसे पालनपुर रेफर कर दिया गया।
Published on:
20 Apr 2022, 2:22 AM IST
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.