
आयुक्त ने विशेष योग्यजनों की समस्याएं सुनी, मौके पर ही निराकरण के दिए निर्देश
सिरोही. विशेष योग्यजन राज्य आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने रविवार को सिरोही सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। उन्होंने विशेष योग्यजनों के पास जाकर उनकी समस्याएं सुनी तथा मौके पर ही समस्याओं का निराकरण करने के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान विकलांग कोटे से बिजली के थ्री फेज कनेक्शन का सामान दिलाने, धनारी में पंचायत सहायक पद पर नियुक्ति दिलाने, कॉलोनी में पानी की व्यवस्था करने, जिले में विशेष योग्यजनों की समस्याओं के निराकरण को व उनके कल्याण के लिए जनसुनवाई करवाने, दिव्यांगों की समस्याओं के निराकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना में नाम दर्ज करने, विशेष योग्यजनों को मिलने वाले परिलाभ दिलाने, खाद्य सुरक्षा में निशक्त परिवार में दर्ज सदस्यों का नाम जोडऩे, जन आधार कार्ड में दिव्यांग अंकित करने, दिव्यांगता क्षेत्र में काम करने वाले दिव्यांग व्यक्तियों का स्कूटी योजना में उम्र का प्रावधान समाप्त करने, दिव्यांग कार्मिकों की विभिन्न व्यवहारिक कठिनाइयों का निराकरण करने, मुख्यमंत्री विशेष स्वरोजगार योजना में अनुदान दिलाने, कार्यालय में मानवीय व्यवहार करने, जिले में दिव्यांगजनों को नियमानुसार सुविधा दिलाने समेत अन्य विभिन्न समस्याएं सुनी। समस्याओं से सम्बंधित परिवादों का आयुक्त शर्मा ने सम्बंधित अधिकारियों को मौके पर ही निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिले एवं जिले के बाहर से स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा विशेष योग्यजनों ने भाग लिया। जनसुनवाई के बाद विशेष योग्यजनों को व्हील चेयर आयुक्त के हाथों से दिलाई गई।
आयुक्त ने ली अधिकारियों की बैठक- सर्किट हाउस में ही विशेष योग्यजन राज्य आयुक्त उमाशंकर शर्मा ने सम्बंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने उप पुलिस अधीक्षक पारस कुमार चौधरी से कहा कि वे विशेष योग्यजनों के प्रकरणों में आरपीडब्ल्यू एक्ट-2016 की धारा-92 के तहत कार्यवाही के लिए सभी थानों को निर्देशित करें, ताकि ऐसे प्रकरणों में विशेष योग्यजनों को राहत मिल सकें। सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार को ब्लॉकवार शिविर आयोजित कर विशेष योग्यजनों के प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक बाबूलाल गरासिया से कहा कि योग्यजनों के प्रमाण पत्रों के अनुसार ही प्रतिमाह मिलने वाली पेंशन का भुगतान होना चाहिए। इसमें किसी भी तरह अंतर नहीं आना चाहिए। विभाग में आने वाले विशेष योग्यजनों को सम्मान देकर अच्छा व्यवहार करने एवं नियमानुसार कार्य करने की हिदायत दी। रोडवेज के एमटी मालमङ्क्षसह से विशेष योग्यजनों के बस यात्रा पास की जानकारी ली तथा उनकी आरक्षित सीट, व्हील चेयर एवं बैशाखी रखने के निर्देश दिए। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी भंवरङ्क्षसह से स्कूलों एवं आरक्षित सीटों के बारे में जानकारी ली। लीड बैंक अधिकारी गोपालङ्क्षसह राठौड़ से विशेष योग्यजनों को मिलने वाले ऋण व उस पर देय छूट की जानकारी ली तथा ऋण आवेदनों के तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। परिवहन विभाग के मोहनङ्क्षसह इन्दा व राजकुमार शर्मा ने मोटर एक्ट में मिलने वाली छूट एवं प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। बैठक में तहसीलदार निरजा कुमारी, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी अशोक कुमार, अरुण ओझा समेत सम्बंधित अधिकारी मौजूद थे।
Published on:
05 Jun 2022 08:42 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
