25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan: अगस्त में बारिश के लिए तरस रहा राजस्थान का यह जिला, 26 बांध अभी तक खाली

जिलेवासियों को लंबे समय से बारिश का इंतजार है। जिले में मानसूनी बारिश तो हुई, लेकिल आमजन को झमाझम बारिश का इंतजार है।
2 min read
Google source verification
weather alert

गर्मी से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांध कर स्कूटी चलाती युवती। फोटो- पत्रिका

एक तरफ जहां राजस्थान के कई जिलों में जुलाई के महीने में भारी बारिश से बाढ़ के हालात हो गए थे, वहीं सिरोही में अगस्त महीना शुरू होने के बाद भी मानसून मानो रूठ सा गया है। मानसून के जिले में प्रवेश के 55 दिन हो गए, लेकिन जिले के 30 बांधों में से मात्र 4 बांध ही लबालब हो सके हैं। शनिवार सुबह 8 बजे तक सिरोही के मुख्य पेयजल स्त्रोत 22.50 फीट क्षमता वाले अणगोर बांध में 8.10 फीट पानी का गेज मापा गया।

झमाझम बारिश का इंतजार

जिलेवासियों को लंबे समय से बारिश का इंतजार है। जिले में मानसूनी बारिश तो हुई, लेकिल आमजन को झमाझम बारिश का इंतजार है। जिले में तेज या फिर भारी बारिश का अलर्ट कई बार मौसम विभाग ने जारी किया। इसके बावजूद जिले में बारिश बहुत कम हुई। गत करीब 10 दिन से तो जिले में जरा भी बारिश नहीं हुई। ऐसे में अब तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जा रही है। दोपहर के वक्त लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

गर्मी व उमस से लोग परेशान

शहर में बारिश हुए 10 दिन बीत गए। दो-तीन दिन से तेज धूप से तापमान में बढोतरी हो रही है। ऐसे में गर्मी व उमस का असर बढ़ रहा है। शहर में रविवार सुबह से ही तेज धूप रही। जिससे आमजन को उमस-गर्मी का अहसास हुआ। शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री पहुंच गया। दिन के समय कई लोग धूप से बचने के लिए मुंह पर कपड़ा बांधे नजर आए। पैदल चलने वाले कई लोगों ने छातों का सहारा लिया।

यह वीडियो भी देखें

बड़ी खबरें

View All

सिरोही

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग