
चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, पुजारी ने दिखाई समझदारी तो टली वारदात
अनादरा (सिरोही). थाना क्षेत्र के सिरोड़ी कस्बे में सोमवार रात्रि में चोरों ने बाणेश्वर मंदिर, फर्नीचर गोडाउन, एक टॉफी व नमकीन की दुकान का ताला तोड़ कर एक दुकान से नकदी चुरा ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पहुंची। कस्बें में पुलिस गस्त नहीं होने को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस के प्रति रोष प्रकट किया। ग्रामीणों ने कहा कि पहले भी कई बार इसी तरह घटना हो चुकी, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई नहीं की।
जानकारी के अनुसार सोमवार को शीतला सप्तमी की रात्री में दो बदमाश मुंह ढककर करीब 2 बजे बाणेश्वर मंदिर के मैन गेट का ताले तोडक़र मंदिर परिसर में 12 मिनट तक गहने व पैसे ढूंढते रहे। मंदिर के अदंर कुछ नहीं मिलने पर पास में फर्नीचर गोडाउन के मैन गेट का ताला तोड़ कर सामान इधर-उधर किया। वहां पर भी कुछ नहीं मिला, उसके बाद पास में ही एक टॉफी व नमकीन की दुकान का ताला तोड़ कर उसके अदंर से दो हजार रुपए की नकदी व सामान चोरी कर ले गए।
पुजारी की समझदारी से टली चोरी
बाणेश्वर मंदिर के पुजारी ने शाम को आरती कर मंदिर के अंदर से गहने घर पर ले गया था। जिसमें बड़ी चोरी होने से टल गई। पुजारी की होशियारी के कारण चोर वारदात को अंजाम नहीं दे पाए। इस घटना की सूचना मिलने पर थानाधिकारी हिंगलाजदान चारण, हैड कांस्टेबल ताराराम मय जाब्ते व सरपंच शैतानसिंह मौके पर पहुंचे तथा मंदिर के अंदर लगे सीसीटीवी फुटेज देखे और जानकारी प्राप्त कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक थाने में मामला दर्ज नहीं कराया गया है।
Published on:
03 Apr 2024 12:04 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
