सिरोही – आबूरोड रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी
आबूरोड रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी मिलते ही हड़कम्प मच गया। शनिवार शाम 5.55 बजे सूचना मिलते ही शहर पुलिस थाना, रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस के थानाधिकारी मय दल बल के स्टेशन की ओर दौड़ पड़े।