7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जानिए टोल प्रबंधक ने जिला कलक्टर के बेटे के साथ क्या किया की जिससे उसे गिरफ्तार

कलक्टर के बेटे से आईडी कार्ड मांगा तो टोल प्रबंधक गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
sirohi

sirohi

सिरोही. पाली फोरलेन हाइवे के उथमण टोल प्लाजा पर बुधवार को जिला कलक्टर के बेटे से आईडी कार्ड मांगना टोल प्रबंधन को महंगा पड़ गया। कलक्टर ने पुलिस को भेजकर टोल प्रबंधक को गिरफ्तार करवा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टोल मैनेजर किसी वाहन चालक से नहीं उलझ रहे थे। हालांकि, पालड़ी एम थाना पुलिस ने ऐसी घटना से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से दुव्र्यवहार की सूचना मिली थी। जिस पर टोल प्रबंधक को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार जिला कलक्टर बाबूलाल मीणा का पुत्र व उसके साथी लग्जरी जीप में सवार होकर सिरोही से शिवगंज की ओर जा रहे थे। इस दौरान उथमण टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। टोल कर्मियों ने कलक्टर के बेटे से आईडी कार्ड मांग लिया। हालांकि, बाद में बिना टोल लिए गाड़ी को रवाना कर दिया गया, लेकिन बाद में पालड़ी एम थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने टोल प्लाजा प्रबंधक अहमदाबाद निवासी विजयसिंह पुत्र अमरसिंह ठाकूर को गिरफ्तार कर लिया।
कलक्टर ने नहीं उठाया फोन
इधर, इस सम्बंध में जानकारी चाहने के लिए जिला कलक्टर बाबूलाल मीणा से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
&जिला कलक्टर का पुत्र व उनके साथी निजी वाहन में सवार थे। ऐसे में टोलकर्मी पहचान नहीं पाए। जिस पर आईडी कार्ड मांग लिया था। हालांकि, गाड़ी को बिना टोल निकाल दिया गया था। लेकिन आईडी कार्ड मांगने पर पुलिस भेजकर मुझे गिरफ्तार करवा दिया।
-विजयसिंह, प्रबंधक, टोल प्लाजा

कांस्टेबल आवेदन में टीएसपी का नहीं ऑप्शन

आबूरोड. सरकार ने जनजाति विकास परियोजना (टीएसपी) के तहत कुछ नए क्षेत्र शामिल किए हैं। इससे स्थानीय युवाओं को सरकारी नौकरियों में आरक्षण की सुविधा का प्रावधान है, लेकिन राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती-२०१७ के आवेदन में इसका ऑप्शन नहीं खुल रहा है। ऐसे में युवाओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबकि, कांस्टेबल भर्ती के आवेदन की अंतिम तिथि १४ जून निर्धारित है। ऐसे में अंतिम तिथि नजदीक होने से युवाओं को मजबूरन नॉन टीएसपी से आवेदन करना पड़ रहा है।
अभ्यर्थी जगाराम, वजाराम, सोपाराम, सोमाराम, भावाराम, भूराराम, लक्ष्मणराम, वजाराम, रमेश कुमार, सुमिता रवि कुमार ने बताया कि 4 जून को जारी संशोधित विज्ञप्ति के बाद इ-मित्र पर ऑनलाइन आवेदन करने पहुंचे तो टीएसपी के लिए पोस्ट का ऑप्शन नहीं खुला। ऐसे में कुछ दिन तो तकनीकी समस्या समझते हुए इंतजार किया, लेकिन अंतिम तिथि तक समस्या का निराकरण नहीं होने पर कुछ युवाओं ने नॉन टीएसपी से ही आवेदन किया। आवेदन में सिरोही में टीएसपी क्षेत्र के पद नहीं दिखाने से अभ्यर्थियों को परेशानी हो रही है।
दूसरे जिलों का खुल रहा विकल्प
अभ्यर्थियों ने बताया कि उदयपुर व अन्य जिलों में तो टीएसपी क्षेत्र में पद बता रहे हैं, लेकिन सिरोही जिले में नहीं दिखा रहे हैं।
नहीं मिलेगा फायदा
जिससे कई छात्रों को टीएसपी क्षेत्र में होने के बावजूद इसका फायदा नहीं मिल रहा है। वहीं अंतिम तिथि पास होने से सर्वर की समस्या का भी अभ्यर्थियों को सामना करना पड़ता है। एसएसओ आईडी के माध्यम से ही प्रदेश की विभिन्न भर्तियों के लिए आवदेन करने की सुविधा दी गई है। ऐसें में सर्वर की परेशानी से अभ्यथियों को दिक्कत हो रही है।