27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो बदमाश मंदिर जा रहे बुजुर्ग को धक्का देकर कानों से सोने की बालियां तोड़कर हुए फरार

- बरलूट थाना अंतर्गत भुवनेश्वर महादेव मंदिर दर्शन जाते समय हुई घटना - पिछले दिनों हुई लूट की वारदाताओं का पर्दाफाश नहीं होने पर बदमाशों के हौसले बुलंद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat Kumar Prajapat

•

Updated: 29 Sep 2022, 3:28 PM IST

दो बदमाश मंदिर जा रहे बुजुर्ग को धक्का देकर कानों से सोने की बालियां तोड़कर हुए फरार

जावाल. बुजुर्ग के कान में बाली निकालने पर आई चोट।

जावाल(सिरोही).बरलूट थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दो बदमाश भुवनेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने जा रहे एक बुजुर्ग को धक्का देकर उसके कानों से सोने की बाली तोड़कर फरार हो गए। वारदात के बाद पीडि़त बुजुर्ग ने थाने में मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने बताया कि बरलूट निवासी थानाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई की वह रोजाना की तरह बुधवार सुबह गांव के पास भुवनेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन ले लिए जा रहा था। उस दौरान वहां खड़े दो बदमाशों ने उसे धक्का देकर उसे गिरा दिया और दोनों कानों में पहनी सोने की बाली (मुरकी) तोड़कर फरार हो गए। कान की बाली जबरन निकालने से कान में चोटें आई है।

दो मकानों के ताले तोड़ चोरी की वारदात को अंजाम दिया

इधर, बरलूट गांव में ही चोर दो मकानों के ताले तोड़कर सामान चुरा ले गए। अभी तक चोरी गए सामान का पता नहीं चला है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी व लूट की घटनाओं से लोगों में रोष है।

पिछली वारदातों का खुलाशा नहीं होने से बदमाशों के हौसले बुलंद

बरलूट थाना क्षेत्र में पिछले कई माह से लगातार बदमाश घरों, मंदिरों और वाहन चोरी व लूट की वारदात को अंजाम दे रहे है, लेकिन पुलिस की ओर चोरी घटनाओं का खुलाशा नहीं हो पाया है। जिससे चोर व बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। इधर, पुलिस का अपराधियों में डर व आमजन में विश्वास का स्लोगन विपरीत साबित हो रहा हैं। फरवरी माह में जावाल में मृतक ललित माली के घर में बदमाशों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद बदमाशों ने बैंक में मनोरा निवासी हिम्मतराम पुरोहित व जावाल निवासी सोनाराम राणा के थैली के चीरा लगाकर नकदी ले जाने की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। इससे पहले जावाल में शंकरलाल घांची की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर बदमाश 22 किलो चांदी लूट ले गए थे। पुलिस अभी तक एक भी वारदात का पर्दाफाश नहीं कर पाई है।