
सिरोही/ पत्रिका। पर्यटन स्थल माउंट आबू में निरंतर गहरी धुंध छाए रहने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। सवेरे बारिश व गहरी धुंध के बीच पर्यटक चहलकदमी करते हुए आनंदित दिखे। वहीं वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं तेज बारिश के बीच बड़ा बड़ा हादसा हो गया। क्षेत्र में आरणा स्थित वीर बाबा मंदिर के पास रविवार को गुजरात के गांधीनगर से माउंट आबू घूमने आए पर्यटकों के वापस घर लौटते समय अचानक असंतुलित होकर वेन खाई में गिरी। हादसे में वैन सवार करीब आधा दर्जन पर्यटक मामूली घायल हो गए।
सूचना मिलते ही छिपावेरी चौकी प्रभारी भवानी सिंह सोढा के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने राहगीरों की सहायता से घायलों को सरकारी अस्पताल पहुचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। पुलिस के अनुसार कार में गांधीनगर निवासी रोहित पुत्र मनु चौहान, दशरथ पुत्र शंभू चौहान, चहर पुत्र भीकाजी, सचिन पुत्र भरत भाई व सागर पुत्र जगदीश भाई मामूली चोटिल हुए।
Updated on:
10 Jul 2023 11:24 am
Published on:
10 Jul 2023 11:24 am
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
