
sirohi patrika
आबूरोड/सिरोही.रेलवे प्रशासन की ओर से आमजन को शीघ्र गंतव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए आबूरोड रेलवे स्टेशन से होकर सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन किया जा रहा है। जोधपुर-साबरमती वंदे भारत ट्रेन का 7 जुलाई को पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे। जोधपुर भगत की कोठी से आबूरोड होते हुए साबरमती स्टेशन तक एवं साबरमती से जोधपुर तक इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। वंदे भारत ट्रेन इस रूट पर संचालित होगी। जोधपुर स्टेशन पर वंदे भारत का रैक मंगलवार को पहुंचा। बुधवार या गुरुवार को ट्रेन का ट्रायल प्रस्तावित है। 9 जुलाई से सप्ताह में छह दिन इस ट्रेन का संचालन होगा। माउंट आबू पर्यटन स्थल व गुजरात के शक्तिपीठ अम्बाजी का नजदीकी स्टेशन आबूरोड होने से पर्यटकों को अन्य ट्रेनों के मुकाबले इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन से गंतव्य स्थान तक जल्दी पहुंचने में सुविधा होगी। ट्रेन के संचालन से गुजरात से माउंट आबू आने वाले पर्यटकों को भी काफी सुविधा मिलेगी।
पूर्व में अजमेर से आबूरोड तक हो चुका है ट्रायल
गौरतलब है कि अजमेर मंडल में अब तक केवल दिल्ली से जयपुर होते हुए अजमेर तक ही वंदे भारत ट्रेन का संचालन हो रहा था। हालांकि इस ट्रेन का ट्रायल 26 मार्च को आबूरोड स्टेशन तक किया गया था। स्थानीय लोगों ने भी ट्रेन को आबूरोड तक बढ़ाने की मांग की थी। सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत जोधपुर से साबरमती की 446 किलोमीटर की दूरी करीब 6 घंटे में तय करेगी। रूट पर यह ट्रेन आबूरोड स्टेशन के अलावा पाली, फालना, पालनपुर व मेहसाणा स्टेशन पर ठहराव करेगी।
ट्रेन में होगी ये सुविधाएं
ट्रेन में यात्रियों के अन्य ट्रेनों के मुकाबले कई सुविधाएं दी गई है। इनमें रोटेङ्क्षटग चेयर, ऑनबोर्ड वाय-फाय, ऑटोमेटिक फायर सेंसर, 32 इंच एलसीडी टीवी, सीट के नीचे चार्जिंग पॉइंट, रीङ्क्षडग लाइट समेत कई सुविधाएं शामिल है। ट्रेन में दो कैटेगरी बनाई गई है। इनमें चेयर कार व एग्जीक्यूटिव कैटेगरी शामिल है।
Published on:
05 Jul 2023 07:23 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
