
sirohi patrika ,sirohi patrika
सिरोही. मोरली के ग्रामीणों ने रविवार को जिला पुलिस अधीक्षक व एडीएम को ज्ञापन सौंपकर गांव में लगातार हो रही चोरियों को रोकने एवं पूर्व की चोरियों का पर्दाफाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
ज्ञापन में बताया कि मोरली गांव के सहित शिवगंज तहसील के अरठवाड़ा, बागसीन, उथमण, अन्दौर, सरदारपुरा आदि कई दर्जनों गांवों में चोरों ने रात्रि में बिजली नहीं होने से अंधेरे का फायदा उठाकर लोगों के घरों को निशाना बना रहे है और लाखों रुपए के जेवरात व नकद लूटकर फरार हो रहे है।
पिछले करीब 2 साल में मोरली सहित तहसील के करीब एक दर्जन गांवों में 40 से 50 घरों में चोरी की वारदात हुई है। वारदात में से एक भी चोरी का पर्दाफाश नहीं हुआ और मोहल्ले में एक साल में करीब आठवीं बार चोरी हुई।
अभी 9 जुलाई को हुई चोरी में करीब 5 घरों के ताले तोड़े और चोरों ने 50 से 70 लाख रुपए के जेवरात चोरी की। आज दिन तक पर्दाफाश नहीं होने से लोगों में रोष है। उन्होंने बताया कि 7 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर गांव में चौपाल की। चौपाल में पालड़ी एम थाना प्रभारी ने लोगों को आश्वासन दिया था कि 7 दिन में चोरियों का पर्दाफाश किया जाएगा। लेकिन अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ।
आक्रोशित लोगों ने मोरली गांव के समाज सेवी गोपालभाई कुमावत के नेतृत्व के करीब चार दर्जन से ज्यादा लोगों ने सिरोही जिला मुख्यालय पर एडीएम और जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि चोरियों का पर्दाफाश नहीं किया अन्यथा आने वाले 5 दिन के बाद हम संपूर्ण शिवगंज तहसील के गांव के लोग इक_े होकर पालड़ी थाने का घेराव करेंगे। इस दौरान विजय सिंह, भोपाल सिंह देवड़ा, सरूपाराम रावल, दीपाराम, गणपत भाई कुम्हार, रामाराम, दूजाराम मेघवाल, हंसाराम , मुकेश कुमार माली, नारायण, रुपाराम, मानाराम, गजाराम देवासी आदि मौजूद थे।
Updated on:
23 Jul 2023 07:00 pm
Published on:
23 Jul 2023 07:00 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
