5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नक्की झील में महिला का तैरता हुआ शव मिलने से मची सनसनी

www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Google source verification
nakki lake

नक्की झील में महिला का तैरता हुआ शव मिलने से मची सनसनी

सिरोही। माउंट आबू स्थित नक्की झील में बुधवार सुबह एक महिला का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। शव दिखाई देने पर लोगों ने पुलिस को सूचित किया।

सूचना पर माउंट आबू पुलिस माैके पर पहुंची आैर गोताखोरों को मौके पर बुलाकर शव को बाहर निकलवाया।

पुलिस ने नक्की झील से निकाले गए महिला के शव को माउंट आबू के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

नक्की झील में महिला का शव मिलने की खबर पर्यटन नगरी में आग की तरह फैल गर्इ।

महिला की उम्र करीब 45 साल बतार्इ जा रही है। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हाे पार्इ है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है।