31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हरियाणा में भाजपा और इनेलो पर्दे के पीछे मिलकर चुनाव लडेंगे-सुरजेवाला

बसपा के साथ कांग्रेस का गठबंधन न हो पाने के मुद्ये पर सुरजेवाला ने कहा कि...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरसा

•

image

Prateek Saini

•

Updated: 15 Oct 2018, 8:29 PM IST

(चंडिगढ,सिरसा): अखिल भारतीय कांग्रेस के मीडिया प्रभारी व हरियाणा के कैथल से विधायक रणदीप सुरजेवाला ने सोमवार को यहां कहा कि प्रदेश में आगामी चुनाव इंडियन नेशनल लोकदल व भारतीय जनता पार्टी पर्दे के पीछे मिलकर लडेंगे।

सुरजेवाला ने यहां हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अभी भाजपा मंथरा व इनेलो कैकेई की तरह हैं लेकिन दोनों मिलकर जनता को बनवास देने में सफल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो भाजपा की ही टीम है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मुख्यमंत्री पद के प्रत्याशी घोषित नहीं कर रही। कारण यह है कि कांग्रेस मजबूत है और चुनाव के बाद विधायक व पार्टी नेतृृत्व मिलकर मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे।

बसपा से गठबंधन की बात पर यह बोले सुरजेवाला

बसपा के साथ कांग्रेस का गठबंधन न हो पाने के मुद्ये पर सुरजेवाला ने कहा कि मध्यप्रदेश में बसपा की दो सीटें है। लेकिन बसपा वहां पचास सीटें मांग रही थी। इसी तरह छत्तीसगढ में भी बडी संख्या में सीटें मांगी जा रही थी। कांग्रेस तो साथ लेकर चुनाव लडना चाहती थी लेकिन सख्या गणित और जीत की संभावनाओं के सिद्धांत का उल्लंघन किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस को गठबंधन की जरूरत नहीं है।