28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गंगा सागर में बक्सर की दो महिलाओं की मौत

पश्चिम बंगाल के गंगासागर मेले के दौरान रविवार को मची भगदड़ में बक्सर की दो श्रद्धालु महिलाओं की मौत हो गई...
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shribabu Gupta

•

Updated: 17 Jan 2017, 10:27 PM IST

dead body

dead body

बक्सर। पश्चिम बंगाल के गंगासागर मेले के दौरान रविवार को मची भगदड़ में बक्सर की दो श्रद्धालु महिलाओं की मौत हो गई। मरने वाली सावित्री देवी रामेश्वर पांडेय और भागमनी देवी स्व. अशोक कुमार मिश्रा की पत्नी बताई जाती है, जो बक्सर के विप्र नगर में रहती थी। सावित्री देवी की उम्र करीब ५२ वर्ष और भागमनी देवी की उम्र 49 वर्ष थी।

इस मुहल्ले से सावित्री देवी, भागमनी देवी, रूंति ओझा और शांति देवी साथ-साथ गंगासागर तीर्थ करने के लिए गई थीं। भगदड़ में जहां भागमनी और सावित्री देवी की मौत हो गई, वहीं शांति देवी और रूंति ओझा गंभीर रूप से जख्मी हैं। उनका इलाज वहां के सागर अस्पताल में चल रहा है।