script

सोनभद्र में मिला 14 मिलियन वर्ष पुराना फासिल्स, वैज्ञानिकों ने 100 टन यूरेनियम मिलने की जतायी संभावना

locationसोनभद्रPublished: Apr 02, 2022 04:50:59 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में 14 वर्ष पुराना फासिल्स पाया गया है। जिले में फासिल्स पार्क हैं, जहां करीब 22 वर्ष पहले इसका भंडार मिलने के संकेत मिले थे। उसके बाद कई अलग-अलग स्थआनों पर सर्वे में वैज्ञानिकों ने यूरेनियम पाए जाने की संभावना जताई है।

14 Year Old Fossils Found in Sonbhadra 100 Tonnes Uranium Possibility

14 Year Old Fossils Found in Sonbhadra 100 Tonnes Uranium Possibility

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में 14 वर्ष पुराना फासिल्स पाया गया है। जिले में फासिल्स पार्क हैं, जहां करीब 22 वर्ष पहले इसका भंडार मिलने के संकेत मिले थे। उसके बाद कई अलग-अलग स्थआनों पर सर्वे में वैज्ञानिकों ने यूरेनियम पाए जाने की संभावना जताई है। इस फासिल्स पार्क में लगभग डेढ़ वर्ष पुराने जीवाश्म हैं। इसी पार्क में वैज्ञानिकों को यूरेनियम का भंडार मिलने की उम्मीदें हैं। इसके लिए वह कई वर्षों से यूरेनियम पर शोध कर रहे हैं। वैज्ञानिकों ने सोनभद्र की कुद्री पहाड़ी पर भी यूरेनियम पाए जाने की संभावना जताई है। इसके लिए पहाड़ी पर तीन खुदाई भी करवाई जा चुकी है। सोनभद्र के साथ ही ललितपुर जिले में भी यूरेनियम की मौजूदगी के संकेत मिल चुके हैं।
कीमती धातु है यूरेनियम

यूरेनियम विश्व की सबसे कीमती धातुओं में गिनी जाती है। अगर वैज्ञानिक इसकी खोज में सफल हो जाते हैं तो यह भारत के लिए बहुत बड़ी बात होगी। भारत में अब तक 2.30 लाख टन यूरेनियम के भंडार मिले हैं। भारत में सात परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में 22 रिएक्टर हैं, जिसमें 478 टन यूरेनियम हर साल इस्तेमाल होता है। यह रिएक्टर लगभग 6780 मेगावॉट की क्षमता के साथ बिजली पैदा करते हैं।
यह भी पढ़ें

कोविड ट्रीटमेंट पर टैक्स छूट मगर दवाओं का खर्च हो गया महंगा, निवेश पर भी कटौती, हाईवे पर देना होगा ज्यादा टैक्स, जानें और क्या हुए बदलाव

भारत की 2030 तक 40,000 मेगावॉट ऊर्जा क्षमता करने की तैयारी है, जो वर्तमान में लगभग 7,000 मेगावॉट है। वर्तमान में आंध्र प्रदेश और झारखंड यूरेनियम का सबसे बड़ा उत्पादक है।

ट्रेंडिंग वीडियो