7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

साइकोलॉजिस्ट बन करनी है लोगों की मदद

मानसिक बीमारियां ऐसी होती हैं, जिसमें मरीज को यह भरोसा दिलाने की जरूरत है कि उसके आसपास के लोग, उसके अपने हैं। ताकि वह अपने मन के विचारों को बिना किसी भय के व्यक्त कर सके। इसी सहयोग से मरीज की मानसिक स्थिति में सुधार लाया जा सकता है। यह कहना है शहर की अंतरराष्ट्रीय रेडियो जॉकी अनन्या गोयल का।
less than 1 minute read
Google source verification

image

Kanchan Arora

Oct 07, 2022

साइकोलॉजिस्ट बन करनी है लोगों की मदद

साइकोलॉजिस्ट बन करनी है लोगों की मदद

अनन्या कहती हैं कि रेडियो जॉकी उनका पैशन है, लेकिन वह अपना कॅरियर साइकोलॉजिस्ट के रूप में आगे बढ़ाना चाहती हैं। उनका लक्ष्य क्लिनिकल साइकोलॉजी में डिग्री लेकर मानसिक रोगियों की मदद करना है। वह कहती हैं कि रेडियो जॉकी बनने से उनके व्यक्तित्व में बहुत बड़ा बदलाव आया है। श्रोता उनकी बातों से अपनत्व महसूस करते हैं, जो उनके क्लिनिकल कॅरियर में अहम भूमिका निभाएगा। वह देश की पहली ऐसी आरजे हैं, जिनका शो यूके में लाइव आता है। अनन्या जयपुर से हर शनिवार लंदन में होने मानसिक स्वास्थ्य पर एक रेडियो शो को होस्ट कर रही हैं। मुंबई से साइकोलॉजी में बैचलर्स करने वालीं अनन्या का कहना है कि इस शो के माध्यम से वह लोगों से अलग-अलग विषय पर बात करती हैं। शो के सात सेगमेंट होते हैं, जिसमें एक सेगमेंट में श्रोताओं से उनकी समस्याओं और परेशानियों पर विचार-विमर्श किया जाता है। अनन्या कहती हैं कि कोरोना के बाद लोगों को मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इस ओर जागरूकता भी बढ़ी है। वह कहती हैं कि जब इस शो के प्रेजेंटर मांगे गए, तो उन्होंने आवेदन किए। स्पीच टेस्ट और आइडिया सलेक्ट होने पर उन्हें शो को होस्ट करने अवसर मिला।